{"_id":"6883de53ed669503e5043fb8","slug":"an-old-man-from-banbasa-died-after-being-hit-by-a-train-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-130020-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर बनबसा निवासी वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर बनबसा निवासी वृद्ध की मौत
Sat, 26 Jul 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
कोतवाली पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि बाजपुर रोड प्रिया मॉल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा है। एसएसआई अनिल शर्मा ने बताया कि जिस स्थान पर शव पड़ा था वह रेलवे के क्षेत्र में आता है। इसकी की जानकारी जीआरपी को दी है।
जीआरपी टीम को शव के पास एक बैग में आधार कार्ड, पासबुक आदि मिले। उसमें प्रताप सिंह (75) निवासी चंपावत के गोदमी पेंटर फार्म बनबसा चंदनी अंकित था। जीआरपी प्रभारी तरन्नुम सईद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक वह रुद्रपुर में नौकरी करते थे। वह काशीपुर किस काम से आए थे, उन्हें जानकारी नहीं है। बताया कि परिजन देर रात काशीपुर पहुंच जाएंगे। वहीं उनकी मौत किस ट्रेन की चपेट में आकर हुई है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।