फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An FIR has been lodged against three people in a land dispute in Kelakheda.

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में जमीन के विवाद में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against three people in a land dispute in Kelakheda.
केलाखेड़ा। जमीन के विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव भव्वानगला डिप्टी फॉर्म निवासी राघवेंद्र सिंह ने एसएसपी को तहरीर दी। बताया कि उसके भाई ने गांव भव्वानगला और गांव मलकंडपुर स्थित भूमि का अपनी बहन सत्यवती के नाम दाननामा एक शर्त पर किया था। शर्त थी कि सत्यवती और उसके बच्चे दलबीर सिंह की देखरेख और सेवा करेंगे। लेकिन सत्यवती ने दलवीर सिंह की देखरेख नहीं की। इससे नाराज होकर दलबीर सिंह ने उक्त भूमि का दाननामा निरस्त कराने के लिए सिविल न्यायालय काशीपुर में वाद दायर कर रखा है।

सत्यवती, उसके बेटे अजय गहलोत और अजय की पत्नी पिंकी कई बार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बीती छह दिसंबर 2025 को तीनों लोग 15-16 बदमाशों को लेकर दलबीर सिंह के घर में घुसे और उसे पीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने दलबीर सिंह के लिए खाना बनाने वाली महिला को भी पीट दिया। घायल राधा को थाने की ओर से मेडिकल के लिए नहीं भेजा गया। आरोप लगाया कि मौके पर पहुंची पुलिस उसके भाई दलबीर सिंह को पकड़ कर ले गई और उसका चालान कर दिया। पुलिस ने दलबीर सिंह का मेडिकल तो करवाया लेकिन उनकी ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की। सभी उसके भाई के घर पर कब्जा कर बैठे हैं जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सत्यवती, अजय गहलोत, पिंकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच एसआई पूनम रावत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed