फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An FIR has been lodged against five people, including the city president of the Mahila Congress, a councilor and the president of the trade board.

Udham Singh Nagar News: महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष, पार्षद और व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against five people, including the city president of the Mahila Congress, a councilor and the president of the trade board.
रुद्रपुर। पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस पार्षद सौरभ बेहड़ व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत पांच लोगों पर पॉक्सो व मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में भाजपा नेता राधेश शर्मा पर भी छेड़छाड़ समेत अन्य आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जगतपुरा निवासी पार्षद पति और भाजपा नेता राधेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार शाम उनके घर के पास कुछ लोग गालीगलौज कर रहे थे। यह देख वह मौके पर पहुंचे तो कांग्रेसी मोनिका ढाली का बेटा कुछ किशोरियों को रोककर गंदी बात कर रहा था। उनके समझाने पर वह गालीगलौज करते हुए हाथापाई पर आ गया। इसके बाद मोनिका ढाली और उसका पति आए और गालीगलौज करने लगे जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। आरोप है कि चौकी में सौरभ बेहड़ ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इसके अलावा कांग्रेस नेता व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा समेत कुछ अन्य लोगों ने भी उन्हें पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया कि शुक्रवार शाम उसका बेटा अपने मित्र के साथ किसी काम से मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में उसके बेटे ने देखा कि उसकी एक मुंहबोली बहन के साथ कुछ अन्य महिलाएं व लड़कियां गालीगलौज कर रही थीं। इस पर उसके बेटे ने बीचबचाव करने का प्रयास किया। इसी बीच अचानक वार्ड पांच की पार्षद के पति व भाजपा नेता राधेश शर्मा पहुंचे और वास्तविक स्थिति जाने बिना ही उसके बेटे को थप्पड़ मार दिया।

इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई। उसे देखकर राधेश शर्मा ने उससे अमानवीय व्यवहार किया और कलाई पकड़ते हुए बाल खींचे व अश्लील हरकत की।
ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि राधेश शर्मा की तहरीर पर महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, उनके पति समीर ढाली, बेटे के साथ ही कांग्रेस पार्षद सौरभ बेहड़ और व्यापारी नेता संजय जुनेजा पर पाॅक्सो व पीटने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। मोनिका ढाली की तहरीर पर राधेश शर्मा समेत एक अन्य पर पीटने, गालीगलौज और छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि विवेचना के बाद अन्य लोगों से पॉक्सो की धारा हटाई जा सकती हैं।
सीओ प्रशांत कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed