फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An attempt to ram a vehicle into the team investigating royalty

Udham Singh Nagar News: रॉयल्टी की जांच कर रही टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश

Sun, 28 Apr 2024 03:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
An attempt to ram a vehicle into the team investigating royalty

विज्ञापन

सितारगंज। पीलीभीत रोड पर खनन चेकिंग कर रही टीम पर पर ट्रक चालकों ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। हमलावरों ने कर्मचारियों से मारपीट भी की जिसमें उन्हें चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामले में छह वाहन चालकों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।


ग्राम मलपुरी निवासी युवराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम मलपुरी में खनन रॉयल्टी चेकिंग करने वाली टीम में शामिल तस्वीर सिंह, अंकार सिंह, गुरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह आदि ने 26 अप्रैल 2024 की रात करीब 10 बजे खनन सामग्री ले जा रहे पांच ट्रकों को रोका। ट्रक चालकों से खनन संबंधित रॉयल्टी मांगी लेकिन वह नहीं दिखा सके। इस दौरान अमरिया यूपी निवासी अभय गुप्ता, अनिल गुप्ता, रोहित, अकरम, परवेज, मंजीत ने एक राय होकर चेकिंग करने वाली टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने बताया कि कैलाश नदी से खनन ढोने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए एल एलपी कंपनी को टेंडर मिला है। इसके आधार पर कंपनी के कर्मचारी खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों की रॉयल्टी आदि की जांच करते हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज किया गया है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed