फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amid Dog Bite Cases Rises People Demands ABC Center Opens

Udham Singh Nagar News: रोज हो रहा कुत्तों का वार, एबीसी सेंटर को संचालन का इंतजार

Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Amid Dog Bite Cases Rises People Demands ABC Center Opens
नगर निगम ने 62 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय परिसर में बनवाया है भवन
विज्ञापन

निगम प्रशासन अब तक डॉक्टर व स्टाफ की नहीं कर पाया व्यवस्था
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए पशु चिकित्सालय में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) का निर्माण तो करा दिया। निर्माण हुए लगभग एक साल हो गया, लेकिन उसका संचालन अब तक नहीं हो सका है। इधर, शहर और आसपास में लगभग रोजाना ही कुत्तों के हमले में लोग घायल हो रहे हैं।
छह साल पहले लावारिस कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए एबीसी सेंटर बनवाने की कवायद शुरू की थी। तब निगम प्रशासन ने लगभग दो करोड़ छह लाख रुपये का डीपीआर शासन को भेजा था। जिसे अधिक बताकर दोबारा संशोधित डीपीआर बनाकर भेजी गई थी। जिसके बाद शासन से अनुमति मिलने पर निगम प्रशासन ने पशु चिकित्सालय परिसर में 62 लाख की लागत से एबीसी सेंटर बनवा कर लगभग एक साल पहले तैयार करा दिया। बावजूद इसके सेंटर अब तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

मेयर ऊषा चौधरी ने बताया कि सेंटर का भवन बन चुका है। अब वहां पशु चिकित्सक, कुत्ता पकड़ने के ट्रेनी कर्मचारियों के साथ मेडिकल उपकरण, दवा और वाहनों की आवश्यकता है। पूर्व में वाहनों के टेंडर किए गए थे लेकिन कोई नहीं आया। अब दोबारा टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। प्रयास है कि जल्दी सेंटर को शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा एबीसी
काशीपुर। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि एबीसी सेंटर शुरू होने के बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा। पशु चिकित्सक टीम कुत्तों के ऑपरेशन के बाद दो-तीन दिन सेंटर में भर्ती रखने के छोड़ देगी। जल्द कर्मियों के प्रशिक्षण की योजना बनाई जा रही है। संवाद
कोट1
क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक है। सुबह-सुबह अखबार डालने के लिए जाना पड़ता है। एक साल पहले कुत्ते ने काट लिया था। सरकारी अस्पताल से इलाज चला था। अभी भी सुबह गलियों में जाते वक्त डर तो बना ही रहता है।- किशन कांबोज, निवासी जसपुर खुर्द

कोट2
मैं जब अखबार डालने गलियों में जाता हूं तो लाठी साथ रखता हूं। एक साल पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। लंबे समय इलाज चला और काम भी प्रभावित हुआ था। निगम प्रशासन को जल्द एबीसी केंद्र का संचालन करना चाहिए।
सोनू वर्मा, निवासी कानूनगोयान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed