{"_id":"660c6c48f5e0134333081fc7","slug":"along-plains-mountains-affected-affect-districts-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-109708-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई के साथ पहाड़ भी साधा, यूपी के जिलों में भी पड़ेगा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई के साथ पहाड़ भी साधा, यूपी के जिलों में भी पड़ेगा प्रभाव
Wed, 03 Apr 2024 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। राजा रुद्रचंद्र की धरती पर पांचवीं बार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तराई के साथ ही पहाड़ को भी साधा। उनके आक्रामक भाषण का प्रभाव कुमाऊं की दोनों सीटों के साथ ही जिले से सटी यूपी की रामपुर और बरेली सीटों पर भी पड़ेगा। जिले से सटी इन दोनों सीटों की विधानसभा क्षेत्रों से भी बड़ी तादाद में लोग मोदी को सुनने पहुंचे थे। 10 साल में लोकसभा चुनाव की तीन रैलियों में पहली दफा दो सीटों के प्रत्याशी एक साथ मंच पर दिखे।
लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के चुनाव में रुद्रपुर में हुई रैली में सिर्फ नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट के प्रत्याशी ही मंच पर मौजूद रहे थे। इस बार की रैली में नैनीताल सीट से पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के अलावा अल्मोड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा भी मौजूद रहे। दोनों प्रत्याशियों के मंच पर रहने की वजह प्रधानमंत्री मोदी की कुमाऊं में एकमात्र रैली होना बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचों सीट पर खड़े प्रत्याशियों के नाम लेकर उनको वोट देने की अपील की। कुमाऊं की दोनों संसदीय सीटों के प्रत्याशियों ने भी संबोधन कर जनता से वोट अपील की।
उनके भाषणों की गूंज का प्रभाव जिले से सटी रामपुर और बरेली लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों में पड़ेगा। जिले से सटे होने की वजह से इन क्षेत्रों से भी लोग खुद ही मोदी को सुनने को पहुंचे थे। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने बताया कि पहले कुमाऊं में प्रधानमंत्री मोदी की दो रैली हो जाती थी। लेकिन इस बार दो रैली की संभावनाएं बेहद कम थी। लिहाजा कुमाऊं की एक ही रैली होने की वजह से दोनों संसदीय सीटों के प्रत्याशी यहां थे। रैली में लोगों में पिछले बार की अपेक्षा अधिक जुनून था।