फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   allegation of fraud on brother-in-law in rudrapur

Uttarakhand: जीजा पर बड़ा आरोप...सास की जमीन पर लिया 20 लाख लोन, चार करोड़ की जमीन 30 लाख में बेची

Thu, 27 Nov 2025 01:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 27 Nov 2025 01:11 PM IST
सार

रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी एक युवक ने अपने जीजा पर धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि जीजा ने उसकी मां के नाम दर्ज चार करोड़ रुपये की जमीन को केवल 30 लाख रुपये में बेच दिया। 

विज्ञापन
allegation of fraud on brother-in-law in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भदईपुरा निवासी युवक ने अपने जीजा पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि जीजा ने मां के नाम पर दर्ज चार करोड़ की जमीन 30 लाख में बेच दी। इससे पहले उसने जमीन के कागजात पर 20 लाख का लोन ले लिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वार्ड 14 भदईपुरा निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का विवाह 23 साल पहले बहेड़ी बरेली निवासी एक व्यक्ति से हुआ था। विवाह के कुछ साल बाद उसकी बहन, जीजा व बच्चे रुद्रपुर आकर उनके साथ ही रहने लगे। सभी भाइयों ने मिलकर बहन व जीजा को साढ़े पांच लाख का एक प्लाट लेकर भदईपुरा में दे दिया।

विज्ञापन

संतोष के अनुसार उनकी मां के नाम पर रुद्रपुर में छह एकड़ जमीन है। मां शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार है। आरोप है कि मां की बीमारी का जीजा ने फायदा उठाया। जीजा ने बहन और छोटी बहन को अपने षड्यंत्र में शामिल किया। उनकी मां चमेली को बैंक ले गए और वर्ष 2018 में 20 लाख रुपये लोन जमीन के कागजात से करवा लिए लेकिन किश्त जमा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब नोटिस आया तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने दो एकड़ जमीन बहेड़ी में बेचकर ब्याज समेत 24 लाख रुपये बैंक के चुकाए। पांच अप्रैल 2025 को वह लोग घर पर नहीं थे। इस दौरान उसका जीजा और दोनों बहन उसकी मां चमेली देवी को विधवा पेंशन के कागजात बनाने के बहाने ले गए और उसके मां के नाम पर दर्ज चार करोड़ रुपये कीमत की जमीन को 30 लाख रुपये का फर्जी सौदा दिखाकर बेच दिया।

आठ अप्रैल को वह एक बार फिर उसकी मां को अपने साथ ले गए और दो बीघा जमीन अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। पता चलते पर उसने व उसके दोनों भाइयों ने विरोध किया। जीजा अब धमकी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed