फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation of assault on BJP leader in khatima

भाजपा नेता से मारपीट: कांग्रेस नेता समेत चार पर केस, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने किया कोतवाल का घेराव

Mon, 15 Jul 2024 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 12:31 PM IST
सार

खटीमा में भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों को अहेतुक राशि के चेक बांटने के दौरान कांग्रेस नेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
Allegation of assault on BJP leader in khatima
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में भाजपा नेता ने बाढ़ पीड़ितों को अहेतुक राशि के चेक बांटने के दौरान कांग्रेस नेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के विरोध में खटीमा और नानकमत्ता विधायक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाल का घेराव कर पुलिस पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

रविवार को वार्ड दो निवासी भाजपा नेता व 15 सूत्री कार्यक्रम समिति सदस्य तारिक मलिक ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि तहसील कर्मी बाढ़ पीड़ित परिवारों को अहेतुक राशि के चेक बांटने के लिए वार्ड छह गौटिया में गए थे। वहां गौटिया निवासी कांग्रेस नेता राशिद अंसारी, परवेज, आमिर अंसारी, तारीक खान आदि राजनीतिक फायदे के लिए तहसील कर्मचारियों के साथ जाने लगे। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को मुआवजा दे रही है, इसमें राजनीति क्यों कर रहे हो। प्रशासन अपना काम कर रहा है, उनको अपना काम करने दो।

विज्ञापन

तारिक के अनुसार इस पर चारों लोग उनके साथ गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने तहरीर के आधार गौटिया निवासी राशिद अंसारी, परवेज, आमिर अंसारी और तारिक खान के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों की पुलिस से हुई कहासुनी
कांग्रेस नेता पर केस दर्ज होने के विरोध में कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे विधायक प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी का घेराव कर दिया। उन्होंने राशिद अंसारी की तहरीर पर केस दर्ज करने की मांग की। इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। उन्होंने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि पुलिस भाजपा के दबाव में कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है। कोतवाल ने कांग्रेस की तहरीर रिसीव कर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed