{"_id":"5a9064764f1c1b05738b926d","slug":"allahabad-bank-management-returns-to-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद बैंक प्रबंधन ने व्यापारियों को लौटाए रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद बैंक प्रबंधन ने व्यापारियों को लौटाए रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के इलाहाबाद बैंक में बैंक की ओर से लौटाए चेक दिखाते व्यापारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेकों पर ओवरराइटिंग कर दो व्यापारियों को लाखों का चूना लगाने के मामले में व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुई इलाहाबाद बैंक प्रबंधन ने व्यापारियों को 1.80 लाख का भुगतान कर दिया है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। फर्जीवाड़े से रकम निकालने वालों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।
बता दें कि बीती 15 फरवरी को सुभम ट्रेडस के मालिक अनिल अग्रवाल ने एनईएफटी के लिए एक लाख का एक चेक इलाहाबाद बैंक में जमा किया। इसी दिन व्यापारी अनिल अदलखा ने भी अपने कर्मचारी के हाथ 80 हजार का चेक जमा कराया। अगले दिन दोनों के मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके चेक कैश करा लिए गए हैं, लेकिन जिन्हें यह रकम मिलनी थी, उन्हें नहीं मिली।
इस पर व्यापारी बैंक पहुंचे पर बैंक प्रबंधन ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए बीते मंगलवार को देहरादून से बैंक के लॉ ऑफिसर अनुराग ठाकुर और सीनियर मैनेजर उमेश जोशी बैक पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता कर मामले का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई हल नहीं निकल ने पर बुधवार को व्यापारियों ने तालाबंदी कर धरना दिया था।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बैंक प्रबंधन का चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनका पैसा वापस नहीं मिला तो वह प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। मामले में शुक्रवार को बैंक प्रबंधन ने व्यापारियों के शिष्टमंडल से वार्ता कर व्यापारी अनिल अग्रवाल और अनिल अदलखा को रकम लौटा दी। वार्ता करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, जिलाध्यक्ष राजेश बंसल, बजरंग लाल गर्ग, सुशील गाबा, हरीश अरोरा, राजेश कामरा, कवंलजीत सिंह आदि थे।
व्यापारियों के आक्रोश और बैंक के प्रभावित हो रहे कामकाज को देखते हुए फिलहाल बैंक कर्मचारियों के आपसी सहयोग से व्यापारियों को उनकी रकम का भुगतान कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही फर्जीवाड़ा करने वाले को पकड़ा जाएगा।
- केके अग्रवाल, मैनेजर इलाहाबाद बैंक।