{"_id":"65ce53e417368c2905057812","slug":"all-weather-road-will-reach-less-populated-villages-rudrapur-news-c-242-1-shld1034-108327-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कम आबादी वाले गांवों तक पहुंचेगी बारहमासी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कम आबादी वाले गांवों तक पहुंचेगी बारहमासी सड़क
Thu, 15 Feb 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 250 से कम आबादी वाले गांवों में बारहमासी सड़कें बनेंगी। इस योजना के तहत 250 से अधिक आबादी वाले ऐसे गांव भी लाभान्वित हो सकेंगे जो मुख्य मोटर मार्ग से डेढ़ किलोमीटर पैदल दूरी होने के कारण पीएमजीएसवाई के प्रावधानों के अनुसार संयाेजित मानी गई हैं। ग्राम सभा के मांग प्रस्ताव पर जिला स्तरीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर सड़कें चयनित होंगी।
ऊधमसिंह नगर जिले में 150 गांव 250 से कम आबादी वाले हैं जो इस योजना से लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही ऐसे गांवों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं जो सड़क मार्ग से डेढ़ किलोमीटर की पैदल दूरी पर हैं। इन गांवों में हर मौसम में इस्तेमाल की जाने वाली बारहमासी सड़कें बनेंगी। बारहमासी सड़क की सतह को प्रभावी ढंग से सूखा रखा जाता है। इसके तहत पर्याप्त कॉस-ड्रेनेज संरचनाओं जैसे पुलिया, छोटे पुल और कॉजवे आदि बनाए जाते हैं। जरूरी नहीं कि सड़क को पक्का किया जाना है या ब्लैक टॉप किया जाना है। ग्रामीण निर्माण निगम के ईई पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए गांवों से प्रस्ताव मांगे गए हैं और प्रस्ताव तैयार करने का कार्य चल रहा है। इस प्रस्ताव को प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।