{"_id":"60e73c0b8ebc3e965e6570af","slug":"all-people-got-negetive-report-rudrapur-news-hld4305071143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल्टा प्लस वेरिएंट संक्रमित युवक के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेल्टा प्लस वेरिएंट संक्रमित युवक के संपर्क में आए सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/दिनेशपुर। दिनेशपुर में लखनऊ के युवक में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि होने के बाद उसके संपर्क में आए सभी 40 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी। राहत की बात है कि इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर सीएमओ ने युवक में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मिलने की सूचना पत्र के माध्यम से सीएमओ लखनऊ को भेज दी है।
दिनेशपुर में अपने चाचा के यहां घूमने आए लखनऊ स्थित बलरामपुर सरकारी अस्पताल कैंपस निवासी रोहित सिंह (23) के सैंपल में बुुधवार को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के चाचा के घर के साथ ही आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिंग और युवक के संपर्क में आए 40 लोगों के सैंपल लिए थे। कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि बुधवार को दिनेशपुर में लिए गए सभी 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि दिनेशपुर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है।
इधर स्वास्थ्य विभा की टीम ने बृहस्पतिवार को एहतियातन वार्ड नंबर तीन के 388 घरों में जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप पांडे ने बताया कि सर्वे के दौरान सभी लोग स्वस्थ पाए गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वार्ड नंबर तीन में शिविर लगाकर लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
छह लोग मिले कोरोना संक्रमित
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि आठ कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच के लिए 1596 लोगों के सैंपल लिए। जिले में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 32 रह गई है। (संवाद)
जिले में 1,074 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 1,074 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 489 लोग और 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 585 लोग शामिल रहे। वैक्सीन की कमी के कारण कई लोग टीकाकरण केंद्रों से बैरंग लौटे। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में भी दोपहर के बाद सुनसानी रही। टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि कोरोना वैक्सीन कम होने के कारण पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं लग सकी। शीघ्र ही जिले के लिए वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। (संवाद)