फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All cities will be discharged in four months: Trivandrum

चार महीने में सभी शहर होंगे शौचमुक्त: त्रिवेंद्र

Wed, 29 Nov 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Wed, 29 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
All cities will be discharged in four months: Trivandrum
सीएम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजनेताओं पर पुतने वाली भ्रष्टाचार की कालिख से हम साफ होकर निकलेंगे। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर पूरा पैसा विकास में लगाया जाएगा। कम पैसे में भी ज्यादा विकास कार्य हो सकते हैं। चार महीने में शहरों को खुले में शौच से मुक्त करा दिया जाएगा। 35 नगर पंचायतों ने खुले में शौचमुक्त होने की बात कही है, जिसका परीक्षण कराने के बाद घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुपर स्पेशिलिटी सुविधाएं देने का दावा भी किया।
सीएम मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित स्व. पंडित रामसुमेर शुक्ल की 102वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार में जिले का नाम जुड़ा है। एनएच घोटाले में सीबीआई के जांच से इनकार के बाद उसके समानांतर एसआईटी को जांच दी गई, जिस पर अच्छा काम हो रहा है। बिहार के चारा घोटाले की तर्ज पर खाद्यान्न घोटाला हुआ था। इसमें आरएफसी को बर्खास्त करने के साथ ही तबादले भी किए। गरीबों का हक नहीं छिनने दिया जाएगा। वर्ष 2022 से पहले राज्य के डेढ़ लाख बेघर लोगों को आवास दिया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम से निकासी का काम किया जा रहा है। सस्ती दरों पर 39 हजार किसानों को ऋण दिया जा चुका है। अगर परिणाम अच्छे आए तो इसकी सीमा एक लाख से बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन

कहा वीरगति को प्राप्त होने वाले के एक आश्रित को राज्य में नौकरी दी जाएगी। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का काम जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। नजूल भूमि के फ्री होल्ड के रेट को लेकर भी विचार किया जा रहा है। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की पूरी कोशिश हो रही है। उन्होंने हरिद्वार में अपराधी की हत्या पर विपक्षियों को आड़े लेते हुए कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था खराब होने की बात कह रहे हैं, उनके राज में तो जेलर को सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस सज्जनों को संरक्षण दे रही है और अपराधियों को जेल भेजने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश ने नई पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया। कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, देश की सीमाओं की सुरक्षा, देश को समृद्ध, सुरक्षित बनाने का काम सवा सौ करोड़ लोगों के हृदय में जागृत होना चाहिए। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने शहीद अशफाक उल्ला खां की पंक्तियां सुनाकर जन्नत के नाम पर आतंकवादी बनाने वालों पर निशाना साधा। उन्होंने भूमिहीनों को जमीन, नजूल पर बैठे गरीबों को बिना शुल्क मालिकाना हक देने, देवरिया के पास प्रस्तावित कूड़ाघर हटाने, उद्योगों को सहारा देने, रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने की मांग की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने आयोजन स्थल के समीप स्व. शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और अन्य का फूलमालाओं से स्वागत किया। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल, पुष्कर धामी, प्रेम सिंह राणा, रामपुर टांडा विधायक कमलेश शुक्ला, मेयर सोनी कोली, पूर्व सांसद बची सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, दिनेश शुक्ला, तरुण दत्ता, डीएन मिश्र, डॉ. विवेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed