फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All Borders Seal to Uttrakhand

उत्तराखंड की सभी सीमायें सील, पुलिस व पीएसी तैनात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
All Borders Seal to Uttrakhand
काशीपुर सरकारी अस्पताल में अल्मोड़ा के लोगों के साथ सीपीयू। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। लॉकडाउन के तहत काशीपुर, कुंडा, जसपुर व आईटीआई थाना क्षेत्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीमाओं पर चेकिंग के लिए पुलिस के अलावा एक सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। मंगलवार से बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि काशीपुर को पांच, आईटीआई थाने को चार और कुंडा थाना क्षेत्र को तीन भागों में बांटा है। जसपुर में धर्मपुर, नादेही, कुंडा में सूर्या आईटीआई में पैगा और लोहियापुल पर चेकिंग की जा रही है। बताया कि गंभीर रूप से बीमार लोगों को चेकिंग के बाद हॉस्पिटलाइज करने की अनुमति दी जाएगी। इधर, एएसपी ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर भी पांच से अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं हो सकेंगे। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों से की कालाबाजारी न करने की अपील
काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने, निर्धारित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराने और मास्क का उपयोग करने की अपील की। वहां कुमाऊं प्रभारी अश्वनी छाबड़ा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आकाश गर्ग, जतिन नरुला, अमन बाली, रोहित चावला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकखाने में ग्राहकों की भीड़, सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं
काशीपुर। पोस्टमास्टर बीएस रावत ने बताया डाकखाने में गार्ड की व्यवस्था न होने से लोगों को नियंत्रित करने में दिक्कत आ रही है। विभाग की ओर से लोगों को सैनिटाइज करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे इतर बैंकों में ग्राहकों को सैनिटाइज कर प्रवेश कराया जा रहा है। बैंकों में सिर्फ भुगतान के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं, काशीपुर के न्यायालयों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पेशकार मुकदमे की अगली तिथियां दे रहे हैं। काशीपुर कोर्ट में सिर्फ रिमांड और जमानत प्रार्थना पत्रों पर ही सुनवाई हो रही है। कचहरी में 20-25 अधिवक्ता ही पहुंच रहे हैं। इधर, रेलवे पीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर मंडल में आरपीएफ अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर ही है।
किराना और मेडिकल स्टोरों में उमड़ी लोगों की भीड़
काशीपुर/ बाजपुर/ सुल्तानपुर पट्टी/जसपुर। सोमवार को मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, सब्जी बाजार, बैंक समेत अन्य स्थानों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार लोगों की संख्या किराना स्टोरों पर बढ़ती देख पुलिस ने कई लोगों को वहां से हटा दिया। दोपहर एक बजे बाद खुली दुकानों को एसडीएम सुंदर सिंह ने टीम के साथ बंद करवा दिया। इधर, बाजपुर में दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर एसडीएम एपी वाजपेयी, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्ग पर खुली दुकानों को बंद कराया। सब्जी मंडी में निर्धारित समय के बाद सब्जी बेचने और फड़ पर भीड़ लगने पर अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकार कर दुकान और फड़ों को बंद करा दिया। इधर, बाजपुर में कोरोना को लेकर प्रशासन के निर्देश पर मॉक ड्रिल किया गया। इधर, सुल्तानपुर पट्टी में चौकी इंचार्ज अनिल जोशी और तहसीलदार प्रेम सिंह सैनी ने निर्धारित समय के बाद दुकानों को बंद कराया। वहीं, जसपुर में कोतवाल उमेद सिंह दानू ने मुनादी कर निर्धारित समय के बाद दुकानों को बंद कराया।
ऊं नम: शिवाय का जाप
बाजपुर। गांव हरसान स्थित शिव मंदिर में 108 बार ऊं नम: शिवाय का जाप कर महिलाओं ने भगवान शिव से प्रार्थना की। वहां पर उर्मिला कांडपाल, हेमा सुयाल, प्रेमा, चंपा , नीमा, विमला, बचुली, सोनू सैनी, राहुल आर्या, हिमांशु कुंवर, निर्मला देवी, सुहानी, अमन, मुक्ता आदि थे।
अफवाह में रात भर घरों में बनाते रहे हल्दी के पंजे
जसपुर। रविवार की रात को क्षेत्र के तीरथ नगर, मेघा वाला, निजाम गढ़, निवार मंडी, रामनगर वन, हमीरा वाला, मजरा, भोगपुर, पतरामपुर आदि ग्रामों में अफवाह फैली कि वह सोएं नहीं वरना पत्थर बन जाएंगे। इसके बाद लोगों ने अपने दरवाजों पर हल्दी के पंजे बनाए, चिराग जलाए, ढोल बजाए, और कीर्तन किया। किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया क्षेत्र में रात को गश्त जारी है।

जसपुर में पांच लोगों की जांच
जसपुर। सीएचसी के सीएमएस डॉ. एसके शर्मा ने बताया की महुआडाबरा नगर पंचायत निवासी फैजुल हसन, ताहिर हुसैन, गफूर शाह, शाने आलम और नगर के मोहल्ला गुजरातियान की रीता देवी की डॉक्टरों की टीम ने जांच की। जांच में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए। सभी को 14 दिन तक घरों में रहने की हिदायत दी है।

सुल्तानपुर पट्टी में दुकाने बंद कराते तहसीलदार।

सुल्तानपुर पट्टी में दुकाने बंद कराते तहसीलदार।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में दीवार पर लगाए हल्दी के पंजे।

जसपुर में दीवार पर लगाए हल्दी के पंजे।- फोटो : KASHIPUR

जसपुर में एक व्यक्ति की जांच करती डॉक्टर टीम।

जसपुर में एक व्यक्ति की जांच करती डॉक्टर टीम।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में बॉडर पर चेकिंग करती पुलिस।

काशीपुर में बॉडर पर चेकिंग करती पुलिस।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर नई सब्जी मंडी लगी भीड़।

काशीपुर नई सब्जी मंडी लगी भीड़।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी भीड़।

काशीपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर लगी भीड़।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed