{"_id":"69cd6f10234cf8d3930448ca","slug":"ali-nagar-basghar-and-gotha-won-the-matches-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-113759-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अली नगर, बसघर और गोठा ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अली नगर, बसघर और गोठा ने जीते मुकाबले
Thu, 02 Apr 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिफार्म। हेमवती नंदन बहुगुणा क्रिकेट टूर्नामेंट में नाॅक आउट दौर के मैच शुरू हो गए। इसके तहत तीन मुकाबले हुए। अली नगर ने जेलकैम्प, बसघर ने गुरुग्राम और गोठा ने देवनगर के विरुद्ध मैच में जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में खेले गए पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए जेलकैम्प ने तय दस ओवरों में सात विकेट पर 81 रन बनाए। जबाब में अलीनगर ने प्लेयर आफ द मैच जाकिर खान के 32 रनों की मदद से पांच विकेट से जीत हासिल की।
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बसघर ने गौरव कुमार के 38 रनों की मदद से छह विकेट पर 113 रन बनाए। गुरुग्राम के विश्वदेव ने चार विकेट लिए। जबाब में गुरुग्राम की टीम 76 रनों पर सिमट गई। दो विकेट लेने वाले बसघर के प्रेम को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवनगर ने सभी विकेट गंवाकर 67 रन बनाए। विश्वजीत राय ने 23 रन और करमवीर ने तीन विकेट झटके। गोठा ने तीन विकेट शेष रहते जीत हासिल की। करमवीर प्लेयर आफ द मैच रहे। मैच में राकेश बिष्ट, राहुल और कविंदर दिगारी अंपायर, विक्रम सिंह स्कोरर रहे।