{"_id":"61a52095a5269758d044c9ee","slug":"alert-for-covid-in-rudrapur-rudrapur-news-hld446098935","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर कोरोना की दस्तक, कोई है सावधान तो कोई बरत रहे लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर कोरोना की दस्तक, कोई है सावधान तो कोई बरत रहे लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ने व दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ऑमिक्रोन सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रुद्रपुर की रामपुर सीमा पर कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग शुरू कर दी गई है लेकिन जिले में अभी भी सभी लोग कोरोना के प्रति जागरूक नहीं हैं। बाजार क्षेत्र व सार्वजनिक स्थलों में लोग बिना मास्क घूमने के साथ सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कुछ जागरूक लोग ही मास्क पहन रहे हैं। यदि इसी तरह की लापरवाही होती रही तो इसके खामियाजे के रूप में लोगों को पिछले वर्ष की तरह कोरोना महामारी को झेलना पड़ सकता है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के किच्छा में एक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने ओमेक्स में भी कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति कर दी है। सोमवार को रुद्रपुर बाजार बंद होने के बावजूद खरीदारी करने पहुंचे अधिकतर लोग बगैर मास्क नजर आए। रोडवेज स्टेशन पर भी स्थानीय व बाहरी राज्यों से आ रहे यात्री बगैर मास्क दिखे। उप श्रमायुक्त कार्यालय में श्रमिक पुस्तिका बनाने के लिए सैकड़ों लोग लाइन में लगे नजर आए। सामाजिक दूरी का उल्लंघन होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास नहीं किया। रुद्रपुर के अग्रसेन चौक पर दोपहर तक मजदूर भीड़ के रूप में एकत्र नजर आए। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं बगैर मास्क पहने नजर आए।
जिला अस्पताल में दिखी जागरूकता, मास्क पहने नजर आए लोग
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों व तीमारदारों में अन्य लोगों की अपेक्षा अधिक जागरूकता नजर आई। इलाज के लिए पहुंचे अधिकतर मरीज व उनके परिजन मास्क पहने दिखे। साथ ही कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर भी अधिकतर लोगों ने मास्क लगाया हुआ था। टीकाकरण केंद्र पर बगैर मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
रामपुर सीमा पर नहीं हुई सैंपलिंग, बेरोकटोक सीमा में घुसे वाहन
रुद्रपुर। रामपुर सीमा पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर बाद तक भी सैंपलिंग के लिए नहीं पहुंची। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग के लिए पुलिस फोर्स भी मौके पर नजर नहीं आई। इस कारण बाहरी राज्यों से आने वाले सैकड़ों वाहन बेरोकटोक जिले की सीमा पर प्रवेश करते रहे। हालांकि कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने कहा कि टीम को रामपुर सीमा पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विकास भवन में बगैर मास्क होगा 200 रुपये का चालान
रुद्रपुर। विकास भवन परिसर व भवन के विभिन्न कार्यालयों में अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही भी बढ़ाकर जुर्माना 200 रुपये कर दिया है। सीडीओ आशीष भटगाईं ने कहा कि कोई भी व्यक्ति विकास भवन में बगैर मास्क घूमता नजर आया तो उसका 200 रुपये का चालान काटा जाएगा। इसकी सूचना विकास भवन कार्यालय की दीवार पर चस्पा कर दी है। इससे पूर्व में विकासभवन परिसर में बगैर मास्क घूमने पर 100 रुपये का चालान काटा जा रहा था। संवाद
जिले में 761 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत
रुद्रपुर। कोरोना की पिछली दो लहरों में ऊधमसिंह नगर जिले में अब तक 761 संक्रमितों लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना की जांच के लिए नौ लाख, 26 हजार, 99 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 37 हजार, 884 लोग संक्रमित मिले थे। वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या सात है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए अब तक 12 लाख, 29 हजार, 360 लोग कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं जो कि कुल टीकाकरण का 92.27 प्रतिशत है। जबकि सात लाख, 30 हजार, 797 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं जो कि कुल टीकाकरण का 59.45 प्रतिशत है।
जिले की सीमाओं पर कोरोना की जांच की सैंपलिंग फिर से शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीमा पर सैंपलिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती के साथ ही पुलिस विभाग से भी सहयोग मांगा गया है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सुनीता रतूड़ी चुफाल, सीएमओ, ऊधम सिंह नगर।