{"_id":"677c2d0749fd6a48f3048e7d","slug":"akhand-path-sahib-will-be-kept-today-khatima-news-c-8-1-hld1031-490653-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आज रखा जाएगा अखंड पाठ साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आज रखा जाएगा अखंड पाठ साहिब
Tue, 07 Jan 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नौ जनवरी को होने वाले नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर सोमवार को गुरुद्वारा गुरु नानक सिंह सभा में प्रबंध कमेटी ने बैठक की। इसमें नगर कीर्तन के मार्ग को लेकर चर्चा हुई। कोषाध्यक्ष रमनदीप सेठी ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब रखा जाएगा। दिनभर अटूट लंगर चलेगा। अखंड पाठ का भोग नौ जनवरी को सुबह नौ बजे पड़ेगा। वहां पर अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, अनिल बत्रा, जितिन ग्रोवर, दिलीप सिंह, डॉ. बलजीत सिंह, ज्ञानी हरदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन