{"_id":"63826313ae186140872688b8","slug":"airport-will-be-developed-rudrapur-news-hld4833223152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: न्यू ग्रीन फील्ड नहीं पंतनगर के मौजूदा एयरपोर्ट का ही होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: न्यू ग्रीन फील्ड नहीं पंतनगर के मौजूदा एयरपोर्ट का ही होगा विस्तार
विज्ञापन
पंतनगर में एनेक्सी भवन में एयरपोर्ट अथारिटी व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में रक्षा राज्यम
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर। रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर में न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के बजाय मौजूदा एयरपोर्ट को ही विकसित किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है।
पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए पंतनगर विश्वविद्यालय के एनेक्सी भवन में शनिवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में अजय भट्ट ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एविएशन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पंतनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर चुका है जिन्होंने जिला प्रशासन के साथ मिलकर रिपोर्ट तैयार की है। अब तक टेक्निकल टीम पंतनगर एयरपोर्ट के आसपास के स्थानों सहित पंतनगर कृषि विवि की भूमि का सर्वे कर चुकी है।
हालांकि अटरिया रोड स्थित लगभग 1100 एकड़ भूमि में न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी हो चुकी थी लेकिन इसमें विवि की बहुत जमीन चली जाती। विवि की भूमि को बचाने के लिए एक बार फिर से एयरपोर्ट के आसपास की भूमि का सर्वे किया जा रहा है। बैठक में विधायक शिव अरोरा, डीएम युगल किशोर पंत, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना, इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक शुभम टंडन सहित समिति सदस्य विवेक सक्सेना, हेमंत लोशाली, सीएसओ जगदीश देउपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 22 से 25 एकड़ जमीन की और जरूरत
अजय भट्ट ने कहा कि जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद यहां विजिबिलिटी व फिजिबिलिटी को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने ने कहा कि वर्तमान में एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 22 से 25 एकड़ जमीन की और जरूरत है, इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी जिसके बाद एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में तेजी आएगी। भट्ट ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से संबंधित कार्यविधि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव के संज्ञान में है। इसके अलावा वह खुद भी एविएशन मंत्री से बातचीत कर रहे हैं।