फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Airport survey in Burhaini from May 29

बरहैनी में एयरपोर्ट का सर्वे 29 मई से

Tue, 28 May 2019 12:07 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Tue, 28 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Airport survey in Burhaini from May 29
melbourne airport - फोटो : social media

लंबे संघर्ष के बाद नैनीताल जिले के अंतर्गत बरहैनी रेंज में एयरपोर्ट बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। बरहैनी में एयरपोर्ट की संभावना तलाशने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक टीम 29 मई को प्री. फिजिबल (प्रारंभिक) सर्वे करने जा रही है। बरहैनी में एयरपोर्ट के लिए संघर्ष कर रहे समाजसेवी केशव कुमार पासी ने बताया कि सर्वे टीम में नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्लानिंग विभाग के तीन अधिकारी शामिल रहेंगे।  

विज्ञापन


किसी नए स्थान पर एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रारंभिक रूप से 35 बिंदुओं पर अध्ययन किया जाता है। इसमें मुख्यत: प्रस्तावित एयरपोर्ट स्थल की समुद्र तल से ऊंचाई इसके आसपास बहुमंजिला इमारतों की स्थिति, आसपास धुआं छोड़ने वाले कारखानों की स्थिति, वातावरण में आद्रता एवं वायु के दबाव की स्थिति, प्रस्तावित स्थल की मिट्टी एवं विजिबिलिटी आदि का अध्ययन शामिल है।
विज्ञापन


यह सर्वे बरहैनी वन रेंज में किया जाएगा। सर्वे का कार्य तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि बरहैनी में एयरपोर्ट का सर्वे कराने को लेकर राज्य सरकार एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच सहमति बन चुकी है। प्रदेश के मुख्य सचिव एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन के बीच 12 अप्रैल को देहरादून में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पासी ने बरहैनी में एयरपोर्ट का सर्वे शुरू कराने पर नागरिक उड्डयन, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।  


छह सदस्यों की टीम करेगी प्रारंभिक सर्वे
29 मई को नैनीताल के जिले अंतर्गत बरहैनी जंगलात क्षेत्र में नए एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रारंभिक भूमि सर्वे करने के लिए छह सदस्यों की टीम आ रही है। छह सदस्य टीम में नई दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी प्लानिंग विभाग के तीन बड़े अधिकारी भी शामिल रहेंगे। - संजीव कुमार सिंह, निदेशक एयरपोर्ट, पंतनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed