फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Air quality is deteriorating in Kashipur

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में खराब हो रही हवा की गुणवत्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Air quality is deteriorating in Kashipur
लगातार 140-150 के आसपास दर्ज हो रहा एक्यूआई, विशेषज्ञ बारिश नहीं होने को बता रहे कारण
विज्ञापन

काशीपुर।
भीषण गर्मी के चलते एक ओर जहां जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं मौसम में सूखापन आने से हवा में प्रदूषण लगातार वृद्धि हो रही है। लू और गर्म हवाएं चलने से धूल के कण काफी तादाद में बढ़ रहे हैं। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 150 दर्ज किया गया। इसे सेहत के लिए भी नुकसानदायक माना जा रहा है। जल्द बारिश नहीं होने पर हवा में प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने की बात कही जा रही है।
इस बार गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे खेतीबाड़ी, पशु, बाजार सभी बुरी तरह से प्रभावित हैं। मौसम में लगातार शुष्क बढ़ने और नमी कम होने से हवा में वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। काशीपुर में पिछले एक महीने से ही हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई है लेकिन पिछले तीन दिन से एक्यूआई 100 के सापेक्ष लगातार 148, 149 और 150 तक बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।
विज्ञापन

--
नगर निगम की ओर से टाइल्स लगवाकर कम किया जा रहा प्रदूषण
काशीपुर। काशीपुर को देश के ऐसे 331 शहरों में शामिल किया गया है, जिनमें हवा का प्रदूषण मानक से ज्यादा है। इसके अंतर्गत नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत हवा का प्रदूषण कम करने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि नगर निगम काशीपुर की ओर से शहर के कई प्रमुख चौराहों चैती चौराहे, बाजपुर रोड और महादेव नगर नहर आदि के पास टाइल्स लगाने का काम जारी है। यह कार्य भी हवा में प्रदूषण कम करने की दिशा में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारिश नहीं होने से बढ़ रहा हवा का प्रदूषण : गोस्वामी
काशीपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने बताया कि मौसम ज्यादा शुष्क होने और बारिश नहीं होने के चलते हवा में प्रदूषण के पार्टिकल्स बढ़ जाते हैं। इस कारण हवा में मानक से ज्यादा प्रदूषण बढ़ जाता है।

--

बीमारी का कारण बनते हैं हवा में प्रदूषण के कण
हवा में तमाम सूक्ष्म कण मौजूद होते हैं। ये हवा के साथ ही सांस के रास्ते आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। शरीर में इनकी संख्या बढ़ जाने के कारण लोग बीमार हो सकते हैं। सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की धूल भी हवा को प्रदूषित करती है। सामान्य तौर पर एक्यूआई 90 से 100 तक होना चाहिए। काशीपुर में इस समय एक्यूआई 148 से 150 के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed