फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AIIMS-like treatment will be available in Udham Singh Nagar - Modi

अब एम्स जैसा इलाज ऊधमसिंह नगर में ही मिलेगा - मोदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
AIIMS-like treatment will be available in Udham Singh Nagar - Modi
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबाल मैदान में विजय संकल्प रैली में वर्चुअल माध्यम से प्रधानम - फोटो : RUDRAPUR
अब एम्स जैसा इलाज ऊधमसिंह नगर में ही मिलेगा : मोदी
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में पीएम बोले-अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास से ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में हुई उद्योगों की स्थापना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है। उत्तराखंड में ऋषिकेश एम्स के अलावा एक सेटेलाइट सेंटर भी शुरू हो रहा है। अब एम्स जैसा इलाज ऊधमसिंह नगर में ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2014 में उत्तराखंड में मेडिकल सीटों की संख्या जहां 1900 थी आज 3600 से भी ज्यादा हैं।
वर्चुअल विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड को प्रोत्साहित करने के बजाय कदम-कदम पर निराश किया है। अटल जी ने इनकी हर बहानेबाजी को गलत सिद्ध करते हुए उत्तराखंड की आकांक्षाओं को बल दिया। मोदी के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रयासों से ही ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में बड़ी संख्या में उद्योगों की स्थापना हुई। आज उत्तराखंड विकास के जिस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यह आपके भाजपा पर अटूट विश्वास का परिणाम है।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने टेक्निकल और मेडिकल पढ़ाई को भी हिंदी व स्थानीय भाषा में भी सुलभ कराने की पहल की है। हमारे पहाड़ों के गरीब परिवारों के युवा जिनको अंग्रेजी में असुविधा होती है, जो अंग्रेजी के कारण इंजीनियरिंग, डॉक्टर आदि प्रोफेशन में नहीं जा पा रहे थे, उनके लिए एक बहुत बड़ा अवसर दिया गया है। अब गरीब मां का बच्चा भी डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देख सकता है। यही नहीं मेडिकल सीटों मेें भी कई गुना बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में दो जगहों पर जुटे लोग
रुद्रपुर। विजय संकल्प सभा का वर्चुअल कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू हुआ। रुद्रपुर में रामलीला मैदान और ट्रांजिट कैंप स्थित फुटबाल मैदान में बड़े पर्दे पर लोगों को इसमें शामिल होने का मौका मिला। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी संबोधन हुआ। इस दौरान सांसद लॉकेट चटर्जी, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, राधेश शर्मा, कृष्ण पाल राठी, विवेक सक्सेना, बबलू सागर आदि मौजूद थे। संवाद
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का किया गया स्वागत
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली के दौरान मतुआ समाज के गुरु और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री बंदरगाह, जहाजरानी व जलमार्ग मंत्रालय शांतनु ठाकुर ने बंग्ला व हिंदी भाषा में भाषण देकर लोगों से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को वोट देने की अपील की। उन्होंने ट्रांजिट कैंप और खानपुर में अपने अनुयायियों के साथ पंचायत भी की।
..............
अंदर के लिए
चार धाम के दिव्य दर्शन कराएगी सरकार: धामी
भाजपा की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार चार धाम के दिव्य और भव्य दर्शन कराएगी। भाजपा करनी और कथनी में अंतर नहीं रखती। उन्होंने कहा कि हमने हाईवे बनाने का काम किया है। उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछने से सफर आसान हुआ है।
ग्राम जमौर गुरुकृपा राइस मिल में प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली में सीएम ने सरकार की पांच साल की उपलब्धि बताई। सीएम ने कहा कि एकलव्य विद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई और ऊधमसिंह नगर जिले में एम्स जैसी सुविधाएं सरकार की उपलब्धियां हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम रघुलिया, वनगवां, जादोपुर, मोहनपुर, मेहरबान नगर में जनसभा कर वोट मांगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, बलराज सिंह, सोमनाथ मौर्या, अजय मौर्या, हिमांशु बिष्ट, वरूण अग्रवाल, सुभाष बत्रा, कारज गिल आदि मौजूद रहे।
यह भी बोले पीएम
- वर्चुअल रैली में पीएम मोदी ने कहा कि वह दिल्ली में रहते हैं लेकिन उनका दिल उत्तराखंड में रहता है।
-मोदी के अनुसार कांग्रेस और बीजेपी के काम में जमीन आसमान का अंतर है। उनकी सरकार जल जीवन पर काम कर रही है।
-उन्होंने कहा कि वहीं विपक्ष देश को बीसवीं सदी में ले जाना चाहती है इसलिए हमें यह चुनाव जीतना बहुत जरूरी है।
-मोदी ने कहा कि राज्य को सड़क और हाईवे निर्माण के लिए केंद्र ने 33 हजार करोड रुपये दिए हैं। चारधाम के विकास के लिए 12 हजार करोड़ रुपये दिया जा चुका है। जिसका 90 फीसदी काम पूरा भी हो गया है।
- हमने इस बजट सत्र में गंगा नदी के दोनों ओर करीब पांच किमी के क्षेत्रफल में बिना रासायनिक पदार्थों का उपयोग किए जैविक खेती को बढ़ावा देने का प्रस्ताव बनाया है।
फोटो-08केटीएम05पी, 06पी
सितारगंज और शक्तिफार्म में भी जुटे लोग
सितारगंज/शक्तिफार्म। रामलीला भवन में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर के संयोजन में वर्चुअल विजय संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर सह संयोजक विशन दत्त जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गुप्ता, सुरेश जैन, बॉबी भाटिया, रीता सक्सेना, प्रेमवती यादव, बीना साहू आदि थे। शक्तिफार्म के गुरुग्राम मार्ग स्थित परिसर में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, विधायक सौरभ बहुगुणा, उत्तम दत्ता, कार्तिक राय, रविंद्र विश्वास, मयंक अग्रवाल, विधान दास, विक्रम भंडारी आदि मौजूद रहे। नानकमत्ता के नगला गांव में पार्टी के प्रत्याशी विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को सुना।
.....
काशीपुर में भी सुना गया पीएम को
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, गुजरात भावनगर विधायक विभावरी दवे, नगर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट आदि थे। संवाद

नोट.. यह अलग खबर हो सकती है
भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील
काशीपुर। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में वक्ताओं ने जीत के लिए कमर कसने की अपील की। इस मौके पर
कुलवंत रंधावा, वीरेंद्र चौहान, प्रभलीन सिंह, रंजीत सिंह, विकास चौहान, दिनेश प्रसाद, सुधा राय, मनोज राय, महेश वर्मा, हितेंद्र भटनागर आदि मौजूद थेे।
-=---------------------=-
08केएसपी07- मोदी की वर्चुअल रैली के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।-श्याम मिश्रा
-08एसटीजी11,12पी:
-यामीन अंसारी
शक्तिफार्म में पीएम की वर्चुअल बैठक में उपस्थित पूर्व सीएम विजय बहुगुणा व अन्य।
============
फोटो 08आरडीपी29पी - रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प फुटबॉल मैदान में विजय संकल्प सभा सुनने के लिए एकत्र जनसमुदाय
फोटो 08आरडीपी30पी - विजय संकल्प सभा को संबोधित करते मतुआ समाज के गुरू व केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर
शांतिपुरी में भी जुटे लोग
शांतिपुरी। शांतिपुरी में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला, विशन मेहरा, दिग्विजय खाती, अमित पुरोहित, संदीप कार्की, कुंदन खुराना, कैप्टन कल्याण सिंह रौतेला, कैप्टन देवेंद्र कोरंगा, तारा सिंह कोरंगा, कुशल कोरंगा आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना।
---
फोटो- 08 आरडीपी 27पी- शांतिपुरी में प्रधानमंत्री का वर्चुवल संबोधन को सुनते कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed