फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture

21 आढ़ती हैं, हर रोज तौलेंगे 84 ट्रॉली धान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Agriculture
किच्छा मंडी में क्रय केंद्र अधिकारी से बात करते संजीव कुमार सिंह - फोटो : KITCHHA
धान खरीद के लिए किसानों व आढ़तियों के बीच चल रहे विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। विधायक सौरभ बहुगुणा व अधिकारियों की मौजूदगी में किसान और आढ़ती पक्ष की बैठक हुई जिसमें हर रोज एक आढ़ती की ओर से कम से कम चार ट्रॉली धान खरीदने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

सोमवार को किसान, कच्चे आढ़तियों व प्रशासन के बीच टकराव हुआ था। किसानों का जाम खुलवाने के बाद सोमवार को एसडीएम तुषार सैनी ने नगर की एक राइस मिल में छापा मारा था। इस पर राइस मिलरों व कच्चे आढ़तियों ने हड़ताल कर दी थी। देर शाम मामला सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचा।
विज्ञापन

विधायक सौरभ बहुगुणा के सीएम से वार्ता के बाद मंगलवार को आरएफसी हरवीर सिंह व एसडीएम तुषार सैनी ने किसान व कच्चे आढ़तियों संग बैठक की। राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन भी सितारगंज पहुंच गए। राइस मिलरों, कच्चे आढ़तियों व प्रशासनिक अफसरों की बैठक के बाद विधायक सौरभ बहुगुणा, मंडी चेयरमैन अमरजीत कटवाल, अफसर व राइस मिलर मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के साथ वार्ता के बाद सहमति बनी। निर्णय हुआ कि राइस मिलर भुगतान 25 दिन में देने के लिए किसान से नहीं लिखवाएगा। नमी मानक जिले में जो तय हुए हैं, वही रहेंगे। इसके बाद कच्चे आढ़तियों ने हड़ताल खत्म कर तौल शुरू कर दी।
तय किया गया कि मंडी के सभी 21 कच्चे आढ़ती रोजाना 84 ट्रॉलियां धान खरीदेंगे। राइस मिलरों ने भी दोपहर एक बजे अपनी हड़ताल स्थगित कर दी। इसके बाद मंडी में खड़ी सभी 350 ट्रालियों की तौल शुरू हो गई। वहां कोतवाल प्रकाश सिंह दानू भारी पुलिस बल के साथ मंडी में उपस्थित थे। बैठक में किसान नेता गुरसेवक सिंह महार, गुरसाहब सिंह गिल, साहब सिंह बिज्टी, एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सुरेश सिंघल आदि थे।
मंडी में धान के क्रय कांटों की संख्या बढ़ाने की मांग
किच्छा। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र कम होने पर रोष जताया है। उन्होंने एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा से मुलाकात कर किसानों की समस्या के समाधान की मांग की है। मंगलवार को संजीव सिंह ने मंडी में विभिन्न धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से समस्याओं की जानकारी ली।

कम कांटे होने के कारण किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से कांटे बढ़ाने की मांग की जिससे किसानों का धान अधिक से अधिक तोला जा सके। इसके अलावा किसानों को अपना धान कम दामों में बेचने पर मजबूर न होना पड़े। वहां नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, फिरदौस सलमानी, निरज कुमार, जाहिद हुसैन, बिनोद पंत, मोहन लाल, महावीर सिंह, रंजीत सिंह, रवि गंगवार आदि थे। (संवाद)

सितारगंज में मिष्ठान बांटकर हर्ष जताते कांग्रेसी।

सितारगंज में मिष्ठान बांटकर हर्ष जताते कांग्रेसी।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed