{"_id":"68853099abff809b050ee01f","slug":"agriculture-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-127712-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: निजी दुकानों पर पांच बोरी से अधिक नहीं मिलेगी यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: निजी दुकानों पर पांच बोरी से अधिक नहीं मिलेगी यूरिया
Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। खरीफ सीजन में किसानों को यूरिया की उपलब्धता के लिए कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में 5200 एमटी यूरिया की डिमांड कृषि निदेशालय से की गई है। खाद की कालाबाजारी पर लगाम लगाने के लिए आधार कार्ड और खतौनी का सत्यापन कर निजी खाद विक्रेताओं को प्रति किसान पांच-पांच बोरी यूरिया देने के निर्देश दिए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर की सहकारी समितियों पर एनपीके व डीएपी की उपलब्धता है। यूरिया के लिए 2600 एमटी काशीपुर और 2600 एमटी रुद्रपुर रैक प्वाइंट पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि निदेशालय से मांग की गई है। कृषि निदेशालय के माध्यम से भारत सरकार से भी मांग की गई है।
निजी खाद-बीज विक्रेताओं के यहां यूरिया की उपलब्धता है। ऐसे में निजी खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह एक किसान काे पांच-पांच बोरी से अधिक यूरिया अपने स्तर से नहीं देंगे। इसके लिए आधार कार्ड व खतौनी को सत्यापित करेंगे कि वह जिले के ही किसान हैं। क्योंकि जिले में कई काश्तकार ठेके पर लेकर खेती करते हैं, जिनको अधिक खाद की आवश्यकता होती है, उनको भी खाद प्राप्त हो सके।