{"_id":"635c22b0ab9cbe39d2437f1e","slug":"agriculture-kashipur-news-hld480249762","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल को लेकर भिड़े राइस मिल स्वामी और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल को लेकर भिड़े राइस मिल स्वामी और किसान
विज्ञापन
धरने पर बैठे किसान। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर तौल कराने को लेकर राइस मिल स्वामियों और किसानों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विरोध में किसान एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इसके चलते एक घंटे भर तक तौल बाधित रही।
शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र पर किसान और राइस मिलर्स धान की तौल कराते हैं। पहले तौल कराने के लिए राइस मिल स्वामी और किसानों के बीच विवाद हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राइस मिल स्वामी यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों से धान खरीद कर लाते हैं और सरकारी क्रय केंद्र पर धान तुलवा देते हैं। अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को तौल केंद्रों पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। मिलर्स किसानों के साथ अभद्रता तक करते हैं। दोनों पक्षों के बीच गर्मी के चलते राइस मिल स्वामियों ने भी किसानों का धान खरीदने से मना कर दिया। एमएसपी धान खरीदे जाने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन के सदस्य एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
एसडीएम ने राइस मिलर्स, आढ़ती और किसान यूनियन के सदस्यों के बीच समझौता कराकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। राइस मिल एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि समझौते के अनुसार किसान सुबह आठ बजे से 12 बजे तक अपने धान की क्रय केंद्रों पर तुलवाएंगे। उसके बाद आढ़ती अपने धान की तौल करा सकेंगे। यूनियन के तहसील अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि समझौता होने के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है। वहां तहसीलदार पूनम पंत, एसएमआई नलिनी कांत, राइस मिल एसोसिएशन के प्रांतीय कोषाध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल, नईम प्रधान, निर्मल सिंह, जगजीत भुल्लर, अमनप्रीत सिंह, हनी सिंह, हरपाल चौधरी, रंजीत सिंह, बाबू चौधरी, इंद्रजीत सिंह, जगविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।