{"_id":"5f74be968ebc3e9be418c55f","slug":"agriculture-act-is-useful-for-farmers-kashipur-news-hld398835990","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में है कृषि कानून: राजपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में है कृषि कानून: राजपाल सिंह
विज्ञापन
काशीपुर में किसान आयोग के उपाध्याय का स्वागत करते मंडी समिति अध्यक्ष रूपेन्द्र सिंह बग्गा। संवा
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर/सितारगंज। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। बुधवार को नवीन अनाज मंडी के विश्रामगृह में सिंह ने सहकारिता विभाग के धान खरीद केंद्र प्रभारियों, राइस मिलरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
एडीओ सहकारिता संजय कुमार मुयाल ने बताया कि काशीपुर ब्लॉक में सहकारिता के 10 और अन्य एजेंसियों के 14 धान खरीद केंद्र लग गए है और सभी ने बृहस्पतिवार से धान तोलने की तैयारी कर ली है। हर साल धान खरीद केंद्रों से तुला हुआ धान नहीं उठने पर धान खरीद रोकनी पड़ती थी लेकिन अब राइस मिलों को खरीद केंद्र आवंटित हो चुके हैं। मंडी समिति अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह बग्गा ने कहा कि लोग किसानों को यह कहकर भ्रमित कर रहे है कि मंडी बंद हो जाएगी। जो कि पूरी तरह से गलत है। वहां पर एसडीएम गौरव कुमार, उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन के मंडी सचिव एमसी जोशी, अध्यक्ष सचिन गोयल, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, एडीसीओ सहकारिता प्रेम प्रकाश, राइस मिलर्स एसोसिएशन काशीपुर के अध्यक्ष हिमांशु अरोरा, दीपक, कुलदीप सिंह आदि थे। इधर, सितारगंज में किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने विपणन, मंडी व सहकारी समिति के अधिकारी और कर्मचारियों की मंडी में बैठक लेकर धान खरीद केंद्रों को चालू करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि राइस मिलरों की ओर से नमी अधिक बताने पर एसएमआई मौके पर जाकर धान में नमी की जांच कराएं। वहां पर तहसीलदार यूसुफ अली, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, एसएमओ ओम नारायण मिश्रा, मंडी सचिव एलएम पांडे, जितेंद्र शर्मा, दीपक सक्सेना, प्रेम सिंह, हेमराज मौर्या, गोविंद रावत, राकेश त्यागी, नवीन सिंह, साकेत शाही आदि थे।
डॉ. सिंघल ने बताए कृषि कानून के लाभ
जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं और यह उनके लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार के गन्ना मूल्य भुगतान करने पर सीएम का किसानों की ओर से आभार प्रकट किया। ग्राम धर्मपुर बहेड़ी इंटर कॉलेज में आयोजित सभा में सुधीर विश्नोई, सुरेंद्र चौहान, डॉ. सुदेश, तरुण गहलोत, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, सतीश फौजी , ग्राम प्रधान राजीव कुमार, मनजीत सिंह आदि थे। संवाद