फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agreement reached on offline paddy weighing rates

Udham Singh Nagar News: ऑफलाइन धान तौल की दरों पर बनी सहमति

Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Agreement reached on offline paddy weighing rates
जसपुर। ऑफलाइन धान तौल की दरों को लेकर किसानों और राइस मिल संचालकों में सहमति बन गई है। आढ़ती अब किसानों को 2250 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से धान का भुगतान करेंगे। किसानों ने बाजपुर की तर्ज पर धान का भुगतान किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


भाकियू के ब्लाॅक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ किसानों का सहकारी केंद्रों पर लगभग 13,000 क्विंटल ऑफलाइन धान तौला गया था जो पोर्टल पर चढ़ने से रह गया है। इसी संबंध में एसडीएम के निर्देश पर मंडी सचिव शैलेंद्र मेहरा और एसएमओ कौशल कुमार के जरिये राइस मिल संचालकों से कई दौर की वार्ता हुई।
विज्ञापन

शनिवार को किसानों की मांग पर सहमति बन गई। उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कच्चे आढ़तियों की ओर से रह रहा किसानों के धान का भुगतान लगातार किया जा रहा है जो लगभग 13 जनवरी तक पूरा कर दिया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में आपसी सहमति से किसानों को मांग को मान लिया गया है। वहां भाकियू के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, कुमाऊं उपाध्यक्ष जगजीत सिंह, दर्शन सिंह, सुखबीर भुल्लर, कुलदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed