{"_id":"68eeb2a24768a9732602390e","slug":"agreement-on-the-purchase-of-paddy-of-variety-number-126-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-131604-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 126 नंबर प्रजाति की धान खरीद पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 126 नंबर प्रजाति की धान खरीद पर सहमति
Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। आरएफसी की रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर की मौजूदगी में किसान संगठनों और कच्चे आढ़तियों की मंगलवार को हुई बैठक में 126 नंबर प्रजाति धान की खरीद को लेकर सहमति बन गई है। रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर ने किसानों से 126 धान की बुवाई न करने की अपील की।
नवीन अनाज मंडी में भाकियू टिकैत और भाकियू अराजनैतिक से जुड़े किसानों की कच्चे आढ़तियों के साथ बैठक हुई। किसान संगठनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर आरएफसी कुमाऊं की रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर लता मिश्रा नवीन अनाज मंडी पहुंचीं। तय हुआ कि कच्चे आढ़ती किसानों से प्रति मिल 300 क्विंटल 126 धान की खरीद करेंगे। वहां पर मंडी समिति सचिव आशा गोस्वामी, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नारंग, धर्मचंद खेड़ा, विक्रम सिंह गोराया, राजेंद्र सिंह थे।