फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AGM of Kashipur Urban Bank

अर्बन बैंक ने ऋण वितरण में रखा दो हजार लाख वृद्धि का लक्ष्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
AGM of Kashipur Urban Bank
एजीएम में विचार रखते बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में बैंक ऋण वितरण में 20 करोड़ रुपये की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई बैंक की एजीएम में वर्ष 2021-22 का प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया कि 31 मार्च 2022 तक बैंक का कुल जमा बाइस हजार एक सौ पांच लाख, कुल ऋण वितरण बारह हजार छह सौ इकतालीस लाख, कार्यशील पूंजी चौबीस हजार सात सौ इक्यानवे लाख रुपये रही।
विज्ञापन

एजीएम में आगामी वर्ष के लिए निक्षेपों पर 25 करोड़ रुपये और ऋण वितरण में 20 करोड़ रुपये की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। पीसीयू के अध्यक्ष राम मेहरोत्रा ने बैंक के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर शाखा प्रबंधक ब्रह्मपाल सिंह, सुधांशु वर्मा को पुरस्कृत किया। बैंक के पूर्व सचिव जीवन तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बैंक के सचिव अनिल पंत ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, ईश्वर गुप्ता, देवेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, हरीश कुमार सिंह, अजय शर्मा, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र, आशीष, अनुराधा, अलका, रेनू समेत बैंक मुख्यालय के प्रबंधक राजीव मेहरोत्रा, अजय गर्ग आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed