फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Age limit fixed for appointment of new servants of Gurdwara Sahib

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा साहिब के नए सेवादारों की नियुक्ति की आयु सीमा निर्धारित

Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 22 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Age limit fixed for appointment of new servants of Gurdwara Sahib
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवगठित प्रबंधक कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में होने वाले सभी निर्माण कार्य की सेवा धार्मिक डेरा कार के संत बाबा बचन सिंह को देने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में गुरुद्वारा साहिब के सभी सेवादारों का वेतन 1500 रुपये बढ़ाने, सेवादारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और नए सेवादारों की नियुक्ति के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई।
विज्ञापन


मंगलवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नवगठित प्रबंधक कमेटी की बैठक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच कमेटी के अध्यक्ष जोगेन्दर सिंह संधू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें गुरुद्वारा साहिब में नवनियुक्त होने वाले सेवादारों के लिए 30 से 45 वर्ष की आयु व 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त का प्रस्ताव पारित किया गया। कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब के बागों से अधिक कमाई के लिए नए फलदार पौधे लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व गठित शिक्षा समिति के प्रस्ताव को निरस्त करने और शीघ्र नई शिक्षा समिति का गठन कर प्रबंधन कमेटी द्वारा संचालित स्कूलों में रिक्त स्थानों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशानुसार एक से छह जून तक शहीदी सप्ताह मनाने का भी निर्णय लिया गया। शहीदी सप्ताह के दौरान शोक में सिंघों से काली पगड़ी और महिलाएं से काला दुपट्टा ओढ़ने की अपील की गई। यूपी और उत्तराखंड के प्रमुख मार्गों पर गुरुद्वारा साहिब की दूरी एवं दिशा प्रदर्शित करते हुए साइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। संचालन कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने किया। वहां कमेटी के सचिव हरभजन सिंह सदस्य हरभाग सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, दवेन्दर सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, गुरदयाल सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, प्रभ शरण सिंह, प्रताप सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।



प्रबंधक कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे पूर्व अध्यक्ष के समर्थक
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की पूर्व निर्धारित बैठक में निवर्तमान कमेटी अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ के समर्थक सदस्य नहीं पहुंचे।


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की बैठक में कमेटी में चल रहे विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। नानकमत्ता थाने के साथ ही खटीमा और झनकईया थाने की पुलिस के साथ ही पीएससी के जवान गुरुद्वारा कार्यालय के आसपास तैनात रहे। सीओ खटीमा विमल रावत, थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव व झनकईया थाना प्रभारी अनिल जोशी के साथ बैठक के दौरान मौके पर डटे रहे। दूसरे पक्ष के सदस्यों के बैठक में न पहुंचने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed