फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After years BDO got his government vehicle

Udham Singh Nagar News: वर्षों बाद बीडीओ को मिले अपने सरकारी वाहन

Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 29 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
After years BDO got his government vehicle
रुद्रपुर। अब जिले के बीडीओ को शासन ने वाहन उपलब्ध करा दिया है। बुधवार को पांच बोलेरो न्यू विकास भवन पहुंची। एक वाहन एक-दो दिन में पहुंच जाएगा। अभी तक सभी खंड विकास अधिकारी कंट्रीजेंसी मद से वाहनों की व्यवस्था करके चल रहे थे।
विज्ञापन

जिले में रुद्रपुर, खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर, जसपुर और काशीपुर सात विकास खंड हैं। यहां के खंड विकास अधिकारियों का अपना वाहन नहीं था। बीते वर्ष शासन की तरफ से दो बोलेरो उपलब्ध कराई गई थी। इसमें एक जसपुर बीडीओ को तो एक डीडीओ के हिस्से आई। अन्य छह विकासखंडों के अधिकारी कंट्रीजेंसी मद से ही वाहनों का अधिग्रहण कर चल रहे थे।
विज्ञापन

सीडीओ मनीष कुमार और डीडीओ सुशील मोहन डोभाल ने सभी बीडीओ के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए शासन से पहल शुरू की। शासन ने छह वाहन खरीद के लिए करीब 59 लाख रुपये उपलब्ध कराए। इधर विकास भवन की तरफ से जेएम पोर्टल के जरिये वाहनों के खरीद की प्रक्रिया पूरी की गई। बुधवार दोपहर एक-एक करके पांच वाहन विकास भवन पहुंचे। डीडीओ डोभाल ने बताया कि अब सभी खंड विकास अधिकारियों को वाहन उपलब्ध हो जाएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ब्लाकों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed