फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After Vikram Sharma's murder, silence prevails at the stone crusher in Dehradun

Uttarakhand: देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या के बाद स्टोन क्रशर पर पसरा सन्नाटा, लोगों में तरह-तरह की चर्चा

Sat, 14 Feb 2026 12:12 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 12:12 PM IST
सार

देहरादून में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या की खबर से उनके स्टोन क्रशर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। 

विज्ञापन
After Vikram Sharma's murder, silence prevails at the stone crusher in Dehradun
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी छोई मार्ग स्थित अमृत स्टोन क्रशर। - फोटो : संवाद

विस्तार

 देहरादून में जमशेदपुर के हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही उनके सुल्तानपुर पट्टी के छोई मार्ग स्थित अमृत स्टोन क्रशर पर सन्नाटा छा गया। लोग आपस में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन


मृतक विक्रम शर्मा ने एक दशक पहले झारखंड से आकर यहां स्टोन क्रशर स्थापित किया था। किसी मामले में गिरफ्तारी के बाद उनका छोटा भाई अरविंद शर्मा ही क्रशर को संभालते थे। जेल से बाहर आने पर उन्होंने क्रशर को फिर अपने हाथ में ले लिया था। क्रशर से तीन किमी की दूरी पर गांव पिपलिया में विक्रम शर्मा का मकान है।

विज्ञापन

कुछ दिन रहने के बाद वह परिवार के साथ देहरादून जाकर शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में उनके गांव पिपलिया स्थित मकान में कोई नहीं रहता है। उनका एक छोटा भाई अरविंद शर्मा भी काशीपुर में रहता है। खनन कारोबार से जुड़ने पर क्षेत्र में उन्होंने अपनी अच्छी पैठ बना रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रशर का हिसाब किताब लेने के लिए वह एक दो महीने में आते रहते थे। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता अमृत लाल शर्मा टाटा स्टील कंपनी में नौकरी करते थे। सेवानिवृत्त होने पर वह देहरादून में बस गए थे जबकि मूल रूप से अमृत लाल शर्मा देहरादून के ही रहने वाले थे।

विक्रम शर्मा की हत्या होने की खबर मिलते ही छोई मार्ग स्थित अमृत स्टोन क्रशर पर सन्नाटा छा गया। क्रशर का संचालन भी बंद कर दिया गया जिस पर क्रशर पर इक्का दुक्का कर्मचारी ही दिखे।

विक्रम शर्मा के बारे में क्षेत्र के खनन कारोबारी अनभिज्ञ थे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विक्रम शर्मा लोगों के साथ शालीनता से पेश आते थे। कई मजूदरों ने बताया कि उनके मालिक विक्रम शर्मा उनकी हर समय मदद करने के लिए तैयार रहते थे। कभी उन्हें परेशान नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed