फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the victory of the people of Kashipur occurred

आखिरकार हुई काशीपुर के लोगों की जीत

Mon, 14 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Mon, 14 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार काशीपुर के लोगों की जीत हुई। तीर्थ द्रोणसागर उत्थान समिति ने सरोवर की सफाई कराने और पानी भरने का निर्णय ले लिया है। सरोवर में उगने वाली जलकुंभी घास को पूरी तरह नष्ट करने के लिए सरोवर की खुदाई भी की जाएगी। समिति के अनुसार मार्च तक सरोवर में पानी भर दिया जाएगा। इसके बाद कभी सरोवर सूखने नहीं दिया जाएगा। समिति ने पर्यटन विभाग को तीर्थ द्रोणसागर के समुचित विकास के लिए प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन

अमर उजाला द्वारा तीर्थ द्रोणसागर सरोवर में पानी भरने का अभियान आखिरकार अपनी मंजिल पर पहुंच ही गया। ये काशीपुर के लोगों की जीत है। 11 दिन लगातार अभियान चलने के बाद आखिरकार समिति नींद से जागी। समिति ने सरोवर की सफाई कराकर पानी भरने का निर्णय लिया है। तीर्थ द्रोणसागर उत्थान समिति के बहुउद्देश्यीय हाल में समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह ने रविवार को समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता की।

विज्ञापन

हरीश कुमार सिंह ने कहा कि समिति के पास आय के सीमित साधन हैं। सरोवर में उगने वाली जलकुंभी घास को समाप्त करने के लिए ठेकेदार पानी सूखते ही सरोवर की मिट्टी खोदकर सफाई करेगा। मार्च से सरोवर में पानी भरा जाएगा। समिति ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से तैयार नक्शा सहित विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन के माध्यम से पर्यटन विभाग को भेज दिया है। प्रस्ताव में सरोवर से पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण, सरोवर के बीच में बने प्लेटफार्म पर गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा स्थापित करने, प्लेटफार्म के अप्रोच के दोनों ओर सुरक्षा रेलिंग बनाने, इसके पास स्वीमिंग पुल बनाने, पुराने स्वीमिंग पूल के पास पार्क बनाने, सरोवर के चारों ओर सोलर लाइटें लगाने, घाटों का सुंदरीकरण करने, सरोवर की और पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार ने कहा कि  समिति ने जनता से चंदा लेकर 45 लाख की लागत से बहुउद्देशीय हाल का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं की नजर जनता की धरोहर तीर्थ द्रोणसागर की भूमि पर लगी है। सफाई अभियान में शामिल कुछ लोग सरोवर की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वालों के साथ थे। इस मौके पर समिति के सेकेट्री सनत पैगिया, अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, विमल गुड़िया, पंकज पंत, जितेंद्र गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed