फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After a marathon meeting of one and a half hours, consensus was reached between the farmers and the department

Udham Singh Nagar News: डेढ़ घंटे की मैराथन बैठक के बाद किसानों व विभाग के बीच बनी सहमति

Sat, 03 Jan 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 03 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
After a marathon meeting of one and a half hours, consensus was reached between the farmers and the department
काशीपुर। डेढ़ घंटे की मैराथन बैठक के बाद आखिरकार विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में किसान व राइस मिलर्स के बीच समझौता हो गया। अब किसान को राइस मिलर्स ही उनके धान के दाम आपसी समझौते के मुताबिक देंगे। किसानों ने अपनी उपज के भुगतान की मांग को लेकर बीते दिनों धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) से जुड़े किसानों ने राइस मिलों को दिए धान को पोर्टल पर नहीं चढ़ाने और भुगतान की मांग को लेकर बीते सोमवार की दोपहर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति कार्यालय में तालाबंदी करके अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान जैसे ही प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को जानकारी मिली तो कई दौर की धरना-स्थल पर वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन




शुक्रवार शाम चार बजे से मंडी गेस्ट हाउस में आरएमओ लता मिश्रा, डीआरएमओ देवेश आर्य, एसएमओ अतुल चतुर्वेदी की मौजूदगी में राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सचिन गोयल व भाकियू युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, प्रदेश प्रवक्ता मनप्रीत के साथ बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि जिस किसान ने जिस भी राइस मिल को धान दिया है, वह ही उसको भुगतान करेगा। इसके लिए दोनों के बीच दाम को लेकर पहले समिति के लेखाधिकारी राजकुमार सिंह के साथ वार्ता होगी। जो भी दाम आपसी सहमति से तय होगा उसका मिलर्स भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान के संबंध में परेशानी आने पर निगरानी के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें आरएमओ लता मिश्रा, भाकियू के जितेंद्र सिंह जीतू, मनप्रीत सिंह, प्रताप विर्क व दर्शन सिंह देयोल शामिल रहेंगे। यह कमेटी भुगतान संबंधी विवाद को निपटाएगी। बैठक में सहमति बनने के बाद भुगतान संबंधी मामले में विराम लग गया। यहां पर राइस मिलर्स सोनू अरोरा व कुलदीप सिंह के अलावा भाकियू के जिलाध्यक्ष उदित शर्मा, प्रताप विर्क, हैप्पी ढिल्लो, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed