{"_id":"65d62a6d4f38bf90d0046eb9","slug":"afraid-of-municipal-corporations-notice-traders-appealed-to-the-mla-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108489-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नगर निगम के नोटिस से सहमे व्यापारियों ने लगाई विधायक से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नगर निगम के नोटिस से सहमे व्यापारियों ने लगाई विधायक से गुहार
Wed, 21 Feb 2024 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में व्यापारियों से वार्ता करते विधायक शिव अरोरा। संवाद
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से अतिक्रमण को लेकर दिए गए नोटिस के मामले में व्यापारियों ने विधायक से मदद की गुहार लगाई। बुधवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई व्यापारी विधायक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विधायक शिव अरोरा से कहा कि नगर निगम की ओर से काशीपुर बाईपास, सिविल लाइंस, डाॅक्टर कालोनी और जनता इंटर कॉलेज मार्ग पर 300 व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमाए गए हैं।
कहा कि हाईकोर्ट ने नाली तक के अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे लेकिन निगम की ओर से काशीपुर बाईपास पर सड़क के बीच से 73.8 फुट तक अवैध अतिक्रमण करार दिए गए हैं। व्यापारियों के साथ गलत कार्रवाई हो रही है। उन्होंने प्रतिष्ठान टूटने से बचाने की गुहार लगाई। विधायक अरोरा ने व्यापारियों से कहा कि न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए शासन प्रशासन के माध्यम से जो राहत व्यापारियों को दिलाई जा सकती हो, उसके लिए प्रयास किए जाएंगे। वहां मनोज छाबड़ा, संदीप राव, राजेश कामरा, अमन भुसरी, राजेश पप्पल, अवतार सिंह, पंकज कालड़ा, रमेश ढींगरा, पवन नारंग आदि थे। संवाद