फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocates Demands Transfer of SDM

एसडीएम के खिलाफ तीसरे दिन जारी रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advocates Demands Transfer of SDM
काशीपुर में एसडीएम कोर्ट के समक्ष धरना देते अधिवक्ता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एसडीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का कार्यबहिष्कार बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने बार कौंसिल में एसडीएम की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व हुए विवाद को लेकर एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने काशीपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के व्यवहार को लेकर बार कौंसिल को पत्र भेजकर शिकायत की है। साथ ही सीएम, कुमाऊं कमिश्नर और डीएम से भी शिकायत की गई है। इस बात की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा। मंगलवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर डटे रहे। अधिवक्ता एसडीएम वर्मा पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाकर उनके स्थानांतरण की मांग उठा रहे हैं।

बार अध्यक्ष इंदर सिंह ने बताया कि शनिवार तक मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहां बार सचिव संदीप सहगल, मनोज निगोतिया, शैलेंद्र मिश्रा, सचिन नाडिग, अब्दुल सलीम, प्रसून वर्मा, ब्रजेश कुमार, मुस्तफा मलिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed