फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocates adamant on the demand for cancellation of FIR, protest continues

Udham Singh Nagar News: एफआईआर निरस्त करने की मांग पर अड़े अधिवक्ता, धरना जारी

Thu, 06 Aug 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 06 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Advocates adamant on the demand for cancellation of FIR, protest continues
काशीपुर न्यायालय गेट पर धरना देते अधिवक्ता। संवाद
काशीपुर। बार एसोसिएशन के सचिव समेत अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी निरस्त किए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना बुधवार को चौथे दिन भी जारी रहा। मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम बार के पदाधिकारियों से वार्ता करने के लिए पहुंची। बार के पदाधिकारियों ने टीम को अपनी मांगो से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का आरोप है कि सचिव यशवंत सिंह चौहान व अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विरोधस्वरूप अधिवक्ता 4 दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि प्राथमिकी निरस्त नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मामले में बार का एक शिष्टमंडल मंगलवार को रुद्रपुर जाकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी से मिला था। बुधवार को एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर आईटीआई थाने के एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी और एलआईयू के प्रेमचंद्र पटेल कोर्ट पहुंचे और बार पदाधिकारियों से वार्ता की। बार पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुए प्राथमिकी निरस्त करने की मांग की। टीम ने उच्चाधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। धरने पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, विधुशेखर शर्मा, अंकित चौधरी, नौटियाल के अलावा प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, अब्दुल रशीद नश्तर, आलोक माथुर, संजय रोहिल्ला, अब्दुल सलीम आदि अधिवक्ता बैठे।

काशीपुर न्यायालय गेट पर धरना देते अधिवक्ता। संवाद

काशीपुर न्यायालय गेट पर धरना देते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed