फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocate Protested

कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाल को घेरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Advocate Protested
बाजपुर कोतवाली संजय पांडेय का घेराव करते अधिवक्ता। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने कोतवाल संजय पांडेय का घेराव किया। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। कोतवाल ने उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सूद कॉलोनी निवासी अधिवक्ता विजय गर्ग ने तहरीर में बताया कि दो मार्च को चार लेखपाल और अन्य लोग कोर्ट परिसर स्थित उनके चेंबर में घुस आए। इन्होंने गालीगलौज, तोड़फोड़ करते हुए लेखपाल इंदू भट्ट के खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस लेने की धमकी दी। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। शुक्रवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवराज राणा के नेतृत्व में अधिवक्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल का घेराव किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर केस दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां पर अशोक उप्पल, मेहरबान, कुलवंत उप्पल, सज्जाद अली, सूरज सागर, विकास कश्यप, सतनाम सिंह आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

चार लेखपाल और तीन अन्य पर केस दर्ज
बाजपुर। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अधिवक्ता विजय गर्ग की तहरीर पर आरोपी लेखपाल ईजराइल, विपिन, आशीष व इंदू भट्ट के अलावा तीन अन्य के खिलाफ धारा 427, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई भगवान गिरी गोस्वामी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed