फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocate of Mahal Singh murder case received death threat in kashipur

Kashipur: महल सिंह हत्याकांड के अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, इनपर लगा आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 16 Jul 2024 02:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

काशीपुर में बहुचर्चित महल सिंह हत्याकांड केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता को अभियुक्तों ने न्यायालय परिसर में जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Advocate of Mahal Singh murder case received death threat in kashipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में बहुचर्चित महल सिंह हत्याकांड केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता को अभियुक्तों ने न्यायालय परिसर में जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ग्राम जुड़का निवासी अधिवक्ता करमपाल सिंह ने आईटीआई थाना पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसके ग्राम जुड़का निवासी ताऊ महल सिंह की 13 अक्तूबर 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। मामले की वह ही पैरवी कर रहे हैं। बताया कि बीती 12 जुलाई को मामले की कोर्ट में तारीख थी। वह न्यायालय के बाहर सीढि़यों के पास खड़ा था। तब कोर्ट की पेशी पर अभियुक्त साधू सिंह ने कहा कि उसकी वजह से ही वह जेल में है। उसने जेल से निकलने पर देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी का कहना था कि उसकी प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू व गुरजंट सिंह उर्फ जंटा से उसे मारने की बात हो चुकी है। इस दौरान पन्नू और जंटा भी साधू सिंह से मिलने आए थे। करमपाल सिंह का कहना है कि पन्नू और जंटा के पिता पूर्व में भी उसे धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं पन्नू और जंटा
महल सिंह हत्याकांड की पैरवी कर रहे अधिवक्ता करमपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने न्यायालय में चार्ज के लिए फ्रेम लगाया हुआ है। इसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। अब जल्दी-जल्दी तारीखों पर गवाहों की गवाही शुरू होगी। उन्होंने बताया कि हत्याकांड के अभियुक्त प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू और गुरजंट सिंह उर्फ जंटा लगभग एक महीना पहले जमानत पर बाहर आए हैं। दोनों उस दिन पेशी पर आए साधू सिंह से मुलाकात करने कचहरी आए हुए थे। बताया कि पुलिस इन लोगों के खिलाफ पूर्व में गैरकानूनी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में हुई थी महल सिंह की हत्या
ग्राम जुड़का निवासी पूर्व प्रधान महल सिंह का स्टोन क्रशर में हिस्सेदारी को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसके चलते 13 अक्तूबर 2022 को दो शूटरों ने घर के बाहर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड में कनाडा में रह रहे एनआरआई ट्रांसपोर्टर हरजीत सिंह उर्फ काला का नाम प्रकाश में आया था। इसके बाद काला के सहयोग से प्रभजोत सिंह व सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काला व उसके बेटे तनवीर ने कनाडा में रह रहे आतंकी अर्शदीप सिंह उर्फ डल्ला व सुक्खा दुनके की मदद से पंजाब के दो शूटर उपलब्ध कराए थे। 13 जनवरी 2023 को पुलिस ने कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में कुल दस नाम शामिल किए थे। साक्ष्य मिलने पर हरजीत सिंह काला, तनवीर सिंह, अर्शदीप सिंह डल्ला, सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा, पंजाब के दो शूटर साधू सिंह व मनप्रीत सिंह, काशीपुुर के प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू, गुरजंट सिंह उर्फ जंटा, सुखदेव सिंह व रजविंदर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed