{"_id":"6a9c716bb3a65346800b54fe","slug":"adverse-weather-conditions-have-led-to-a-rise-in-fungal-infections-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-148425-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मौसम की दुश्वारियाें ने बढ़ाई फंगल इंफेक्शन की बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मौसम की दुश्वारियाें ने बढ़ाई फंगल इंफेक्शन की बीमारियां
Sun, 06 Sep 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर अस्पताल में मरीज का इलाज करते चिकित्सक
काशीपुर। बारिश और मौसम का बदलाव लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है। इन दिनों अस्पतालों में फंगल और गले में दर्द के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। चिकित्सक उपचार करने के साथ उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में रोजाना की ओपीडी 600 से 700 तक पहुंच रही है। जांच कराने वाले मरीजों में कान और पैरों की अंगुलियों के बीच खुजली, घाव बनना, गले में दर्द आदि की संख्या बढ़ रही है। ईएनटी चिकित्सक डॉ. प्रियांक चौहान ने बताया कि पिछले एक महीने में एलर्जी और फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़े हैं। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों ऐसे मरीज दोगुने से अधिक आ रहे हैं। रोजाना 20-25 मरीज कान में खुजली, पैर की अंगुलियों के बीच खुजली, घाव और दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में ऐसे रोगियों की संख्या छह-सात तक रहती है। शेष मरीज गले में दर्द, बुखार आदि के भी आ रहे हैं। मरीजों को शरीर की सफाई रखने, शरीर को सूखा रखने, परेशानी होने पर परामर्श लेने की सलाह दी जा रही है।