फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Adopt Indigenous Students took to the streets with the slogan

स्वदेशी अपनाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरे छात्र

Sun, 09 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Adopt Indigenous Students took to the streets with the slogan
रैली ‌न‌िकालते छात्र - फोटो : अमर उजाला
 स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ के नारे के साथ शनिवार को जनता इंटर कालेज के छात्रों ने शहर में रैली निकालकर जनजागरण किया। इस दौरान पंपलेट बांटकर चीनी उत्‍पादाें का बहिष्कार की अपील की गई।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ कालेज प्रबंध समिति के प्रबंधक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा और एनएसएस जिला समन्वयक केबी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर गांधी पार्क, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, पांच मंदिर, गोल मार्केट, काशीपुर बाइपास मार्ग होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे। इस दौरान शहर में लोगों को पंपलेट भी बांटे गए। बच्चों ने लोगों से चाइनीज सामान का बहिष्कार करने और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डा. सतीश अरोरा ने कहा कि सीमा पर चल रहे ताजा घटनाक्रम से हर देशवासी दु:खी है। उन्होंने कहा चीन भारत के खिलाफ काम कर रहा है, ऐसे में चीन के उत्पादों को खरीदकर हम उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं जिसे रोकना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संजय आर्य, महेंद्र कुमार, बीसी डुंगरा कोटी, बीएस गंगवार, अर्जुन सिंह, महावीर सिंह, मनोज जौहरी, चन्द्रपाल सिंह, विजय त्रिवेदी, अमित कपूर, अनिल सिंह, वीरेंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed