फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ADO Panchayat will lodge an FIR against the former village head.

Udham Singh Nagar News: पूर्व ग्राम प्रधान पर एडीओ पंचायत कराएंगे प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat will lodge an FIR against the former village head.
काशीपुर। ग्राम फिरोजपुर की निर्वाचित ग्राम प्रधान को एक सप्ताह बाद भी चार्ज नहीं सौंपा जा सका है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्राम फिरोजपुर की निर्वाचित प्रधान को चार्ज नहीं सौंपने पर प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन

29 दिसंबर को जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत सतीश सैनी को पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने ग्राम पंचायत फिरोजपुर का चार्ज निर्वाचित प्रधान को पत्र प्राप्ति के दो दिनों में दिलाने और ऐसा नहीं होने पर प्राथमिकी दर्ज कराकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार तक भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को चार्ज नहीं सौंपा जा सका है। इसको लेकर एडीओ ने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। अब एडीओ ने पूर्व ग्राम प्रधान पर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कचनाल गाजी निवासी जय सिंह गौतम ने अनु सचिव पंचायतीराज को शिकायती पत्र भेजा था। इसका संज्ञान लेकर जिला पंचायतराज अधिकारी ने एडीओ पंचायत को निर्वाचित प्रधान को ग्राम पंचायत फिरोजपुर का चार्ज दिलाने के निर्देश दिए थे।

वर्जन
पूर्व ग्राम प्रधान को कई बार चार्ज सौंपने के संबंध में पत्र दिए जा चुके हैं। उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। उच्चाधिकारियों ने निवर्तमान प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस में तहरीर दी जा रही है।
- सतीश सैनी, एडीओ पंचायत, विकास खंड कार्यालय काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article