फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admission process of various courses started in Pantnagar University

पंतनगर विवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Admission process of various courses started in Pantnagar University
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्ष 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश फार्म 31 मई तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 30 और 31 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू करने की निर्णय लिया गया था। इसी कड़ी में 18 अप्रैल से 31 मई तक प्रवेश फार्म भरने की तिथि निर्धारित है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन फार्म ही भरेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस वर्ष मास्टर्स व पीएचडी के साथ डिप्लोमा इन वेटरीनरी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को होगी। वहीं, स्नातक व एमसीए के अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को तय की गई है। प्रवेश परीक्षाएं राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा फार्म भरने या जानकारी के लिए विवि की अधिकृत वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

इतनी सीटें पेड होंगी, यह होंगे नियम
पंतनगर। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष से पहली बार यूजी में विवि की घोषित सीटों के अलावा वेटरीनरी के लिए 16, एग्रीकल्चर के लिए 20, कम्यूनिटी साइंस के लिए 10 और फिशरीज के लिए चार पेड सीटें रखी गई हैं। इसमें 50 प्रतिशत कोटा उत्तराखंड व 50 प्रतिशत अन्य राज्यों का कोटा रखा गया है। इसके लिए वेटरीनरी में चार लाख प्रतिवर्ष, एग्रीकल्चर में एक लाख, कम्यूनिटी साइंस व फिशरीज में 50-50 हजार राशि निर्धारित की गई है। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी विवि की आयोजित प्रवेश परीक्षा में पात्र होंगे लेकिन उनके लिए केवल पेड सीट का विकल्प रहेगा। उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए दोनों विकल्प खुले रहेंगे। यदि पेड सीट पर राज्य के अभ्यर्थी नहीं मिले तो बची सीटों पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूडटेक और बायोटेक में अब बायोलॉजी के छात्र भी पात्र
पंतनगर। इस बार बीटेक फूड टेक्नालॉजी व बीटेक बॉयोटेक के लिए बॉयोलॉजी और मैथमेटिक्स के अभ्यर्थी भी पात्र माने जाएंगे जबकि इससे पूर्व इन कोर्स के लिए केवल मैथमेटिक्स ग्रुप के अभ्यर्थी ही पात्र माने जाते थे। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बीटेक बायोटेक की प्रवेश परीक्षा इस वर्ष से पंतनगर विवि आयोजित कराएगा। इसमें 20 सीटें जेईई मेंस से भरी जाएंगी जबकि 20 सीटें पंतनगर विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के अंतर्गत भरी जाएंगी। इन 20 सीटों में भी 10 सीटें राज्य के अभ्यर्थियों के लिए व 10 अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed