फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admission in rudrapur collage

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर कॉलेज में प्रवेश बंद, अंतिम दिन एडमिशन के लिए उमड़े विद्यार्थी

Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 19 Aug 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Admission in rudrapur collage
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए लगी विद्यार्थियों की भीड़। -संवाद
रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को प्रवेश के अंतिम दिन दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। दोपहर साढ़े 12 से शाम चार बजे तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। अधिकतर विद्यार्थियों को सांध्यकालीन कक्षाओं में प्रवेश मिल गया। शनिवार को समर्थ पोर्टल में अब तक पंजीकृत सभी विद्यार्थियों के सत्यापन होंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर कॉलेज में तीनों संकायों के प्रथम सेमेस्टर की अधिकतर सीट फुल हो चुकी हैं। सांध्यकालीन कक्षाओं के लिए सीट बढ़ने के बाद शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे के लिए प्रवेश काउंटर खोले गए। बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम चार बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिए गए। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर 5168 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। शुक्रवार शाम चार बजे तक हुए कुल प्रवेश का आंकड़ा अभी प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक 2603 विद्यार्थियों को प्रवेश मिल चुका है। उन्होंने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत विद्यार्थियों का सत्यापन किया जा रहा है, अब तक 1675 विद्यार्थियों का सत्यापन हो चुका है। शनिवार को भी सत्यापन होंगे, जबकि एडमिशन अब बंद हो चुके हैं। प्राचार्य डॉ. पंत ने कहा कि प्रवेश ले चुके सभी विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा प्रवेश स्वत: निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed