फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admission in Pantnagar

पंतनगर विवि में काउंसिलिंग प्रक्रिया 12 से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Admission in Pantnagar
पंतनगर विवि का प्रशासनिक भवन। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वर्ष 2022-23 के लिए 30-31 जुलाई को हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम बीती सात अगस्त को जारी किए जा चुके हैं। इसी आधार पर सफल अभ्यर्थियों की यूजी, पीजी, पीएचडी, डीसीवीए के लिए काउंसिलिंग 12 से 17 सितंबर तक होगी। हालांकि सीट आवंटन की प्रक्रिया अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग का कार्य 12 सितंबर से 17 सितंबर तक किया जाएगा। 23 सितंबर को डिप्लोमा इन वेटरिनरी फार्मेसी व स्नातक स्तर के सभी प्रोग्रामों के लिए सीट आवंटित की जाएंगी। साथ ही उनके सभी प्रपत्रों की जांच 26 से 28 सितंबर तक की जाएगी। 26 सितंबर को सभी पीजी, एमसीए व एमटेक के अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएंगी जबकि उनके प्रपत्रों की जांच 29 और 30 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं पीएचडी के लिए सीट आवंटन 27 सितंबर को किया जाएगा। पीएचडी अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच एक अक्तूबर को की जाएगी। बता दें कि पीजी व पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई एवं स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक, परास्नातक और पीएचडी में हैं सीटें
पंतनगर। विवि में इस वर्ष स्नातक की 316, परास्नातक की 269 और पीएचडी की 225 सीटों के लिए प्रवेशार्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्रवेश प्राप्त करेंगे। साथ ही बीटेक बायोटेक की 50 प्रतिशत सीटें इस बार पंतनगर विवि स्तर पर भरी जाएंगी जबकि पूर्व में इसकी सभी सीटें जेईई मेंस के आधार पर भरी जाती रही हैं।

इस बार अभ्यर्थियों के लिए 56 पेड सीटें भी उपलब्ध
पंतनगर। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विवि में इस बार 56 पेड सीटें भी अभ्यर्थियों के लिए अलग से रखी गई हैं। इसमें यदि अभ्यर्थी वेटरनिरी में प्रवेश लेने का इच्छुक है तो उसे चार लाख रुपये प्रतिवर्ष खर्च करने होंगे। यदि वह कृषि स्नातक में प्रवेश लेता है तो उसे एक लाख रुपये प्रतिवर्ष एवं फिशरीज व कम्यूनिटी साइंस में प्रवेश लेता है तो उसे 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष भुगतान करना होगा। डॉ. कुमार ने बताया कि 56 सीटों में 26 सीटें एग्रीकल्चर, 16 सीटें वेटरिनरी, 10 सीटें कम्यूनिटी साइंस व चार सीटें फिशरीज साइंस की होंगी। यह सभी पेड सीटें विवि की प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर ही भरी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed