{"_id":"64457ef5dbb714661f0f7dc4","slug":"administrative-eleven-wins-match-kashipur-news-c-8-1-120775-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन ने आईजीएल को 17 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन ने आईजीएल को 17 रन से हराया
Mon, 24 Apr 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन और आईजीएल कंपनी के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन ने आईजीएल को 17 रन से हराया। विजेता टीम को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
रविवार को बाजपुर रोड स्थित आईजीएल मैदान में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईजीएल की पूरी टीम 172 रन ही बना सकी। एडमिनिस्ट्रेशन इलेवन एसडीएम अभय प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच, एसआई सुरेंद्र सिंह को बेट्समैन ऑफ द मैच और धीरेंद्र परिहार को बेस्ट बॉलर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यहां मेयर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, एएसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, वाइस प्रेसीडेंट मधुप मिश्रा, प्रशांत चौधरी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, अमित सिंह रहे।