फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration took care of Gabiya Nala, cleaning work started

Udham Singh Nagar News: प्रशासन ने गेबिया नाला की ली सुध, सफाई कार्य शुरू

Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Administration took care of Gabiya Nala, cleaning work started
काशीपुर। नगर के एक छोर पर बहने वाला गेबिया नाला प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए दिक्कत देता है। नाला की तली झाड़ सफाई नहीं होने से कॉलोनियों में दो से तीन दिन जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिम्मेदार विभाग ने अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नाला की सफाई कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

मानपुर तिराहा से मोहल्ला अल्ली खां की ओर जाने वाला गेबिया नाला प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान आफत लेकर आता है। इस नाला के दोनों साइड कई कॉलोनियां बसी हुई हैं। नाले की सफाई न होन और अतिक्रमण से गेबिया नाला सिकुड़ कर नाली में तब्दील होने लगा है। नाले में घास उगने और क्षेत्रवासियों की ओर से कूड़ा-कचरा फेंकने से नाला चोक हो चुका है। प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान नाले की सफाई कराने वाले नगर निगम प्रशासन ने इस बार सुध नहीं ली। इससे कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। अमर उजाला ने 28 मई के अंक में गेबिया नाले से सटी कॉलोनियों में सता रहा जलभराव का डर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। नगर निगम प्रशासन ने गेबिया नाला की सुध ली और उसकी सफाई कराने का सोमवार से काम शुरू कर दिया है। इससे कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed