फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration geared up for cheating-free examination

Udham Singh Nagar News: नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Wed, 21 Feb 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Administration geared up for cheating-free examination
रुद्रपुर में बोर्ड परिक्षाओं को लेकर बैठक करते डीएम उदयराज सिंह। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। डीएम ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था हो। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाए। परीक्षा केंद्रों पर सौ गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 27 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होंगी। नकलविहीन परीक्षा कराना उद्देश्य है। परीक्षार्थियों की मुख्य गेट पर चेकिंग करें। परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न आने दें। कहा कि केंद्रों में सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से परीक्षा कराना केंद्र प्रभारी व कस्टोडियन की जिम्मेदारी है। प्रश्न पत्रों को डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाए। डीईओ माध्यमिक डीएस राजपूत ने परीक्षा केंद्रों व पंजीकृत परीक्षार्थियों की जानकारी दी। बताया कि सबसे बड़े परीक्षा केंद्र जनता इंटर कालेज रुद्रपुर में 1046 और सबसे छोटे परीक्षा केंद्र राउमावि महेशपुरा बाजपुर में 79 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहां एडीएम अशोक कुमार जोशी, कलक्ट्रेट प्रभारी डॉ. अमृता शर्मा आदि थे।
विज्ञापन

-----------
37127 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल, इंटर की परीक्षा
रुद्रपुर। जिले से हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं कुल 37127 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल परीक्षा में 9920 बालक संस्थागत, 10778 बालिका संस्थागत, 270 बालक व्यक्तिगत, 214 बालिका व्यक्तिगत समेत कुल 21182 छात्र-छात्रा परीक्षा देंगे। इंटर में 7265 बालक संस्थागत, 7931 बालिका संस्थागत, 395 बालक व्यक्तिगत व 354 बालिका व्यक्तिगत समेत कुल 15945 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 92 मिश्रित व आठ एकल परीक्षा केंद्र हैं। 12 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed