फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Additional PAC deployed in five police stations, two company PAC reserve

Udham Singh Nagar News: पांच थानों में अतिरिक्त पीएसी तैनात, दो कंपनी पीएसी रिजर्व

Tue, 21 Mar 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Mar 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Additional PAC deployed in five police stations, two company PAC reserve
रुद्रपुर। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खालसा को लेकर ऊधमसिंह नगर हाई अलर्ट पर है। इस मामले मेंं सभी बार्डर पर चेकिंग की जा रही है। एहतियातन पांच थानों को संवेदनशील श्रेणी में रखकर अतिरिक्त पीएसी की तैनाती की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर खास निगरानी की जा रही है। पुलिस अमृतपाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक के खिलाफ कुंडा थाने में केस दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

दरअसल अमृतपाल के वेश बदलकर पंजाब से फरार होने के बाद ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसएसपी ने एहतियातन काशीपुर, कुंडा, बाजपुर, गदरपुर और नानकमत्ता थानों में अतिरिक्त पीएसी तैनात की है। दो कंपनी पीएसी रिजर्व में पुलिस लाइन में रखी गई है। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। खुफिया विभाग भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए है। पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया पर अमृतपाल और इससे जुड़ी पोस्ट पर कमेंट और शेयर करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की निगरानी की जा रही है। कोई भी माहौल खराब करने या देशविरोधी पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान ही कुंडा क्षेत्र के एक व्यक्ति की पोस्ट का विश्लेषण किया गया। उसमें भारत में जंग छेड़ने जैसी बात कही गई थी और इस व्यक्ति की पूर्व की पोस्ट भी लगभग इसी प्रकार थी। इसके चलते ही उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। हर एजेंसी सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि सोशल मीडिया पर सोच समझकर पोस्ट को शेयर करें। वहीं सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और पांच थानों में अतिरिक्त पीएसी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed