{"_id":"6ad32ec71ef483f0550a4db3","slug":"action-on-electricity-theft-in-kashipur-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: बिजली चोरी पर एक्शन...80 से अधिक स्थानों पर छापा, विजिलेंस-यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: बिजली चोरी पर एक्शन...80 से अधिक स्थानों पर छापा, विजिलेंस-यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप
Sat, 17 Oct 2026 01:46 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:46 PM IST
सार
काशीपुर के बरखेड़ी पांडे, कटईया और लोहिया गांव क्षेत्र में विजिलेंस और यूपीसीएल की संयुक्त छापेमारी में 80 से अधिक स्थानों पर कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई। शनिवार सुबह से शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विस्तार
काशीपुर के बरखेड़ी, कटईया और लोहिया गांव क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विजिलेंस और ऊर्जा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह से शुरू हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में 80 से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से कटिया डालकर और मीटर बाईपास कर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी है।
विज्ञापन
टीम के पहुंचते ही बिजली चोरी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कटिया हटाकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने वीडियोग्राफी कर मौके पर ही चोरी का आकलन किया। सभी मामलों में जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पूरे प्रदेश में चल रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में एटीएंडसी लॉस और बिजली चोरी के कारण हर साल करीब 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
यूपीसीएल के कुमाऊं चीफ शेखर त्रिपाठी ने बताया कि कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी, रामनगर और काशीपुर में अब तक 250 से अधिक बिजली चोरी के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। काशीपुर के बरखेड़ा पांडे, कटईया, लोहिया गांव में की गई यह बड़ी कार्रवाई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वैध कनेक्शन लें और अवैध उपयोग से बचें, अन्यथा जुर्माने के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन