फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action has taken against 13 people in Pipaliya issue.

पिपलिया गोलीकांड में 13 पर गैंगस्टर की कार्रवाई, कांग्रेसियों का पारा चढ़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Action has taken against 13 people in Pipaliya  issue.
रुद्रपुर जिला न्यायालय परिसर में चेकिंग करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
बाजपुर। पिपलिया गोलीकांड में डकैती मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा सहित 13 लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से कांग्र्रेसियों का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम आरसी तिवारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू की अगुवाई में एसडीएम दफ्तर पहुंचे। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। पुलिस हत्यारोपियों को अपने साथ घुमा रही हैं। बिना नोटिस के अविनाश शर्मा के मकान को ध्वस्त करने के लिए पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची थी जबकि मकान अविनाश शर्मा के नाम पर दर्ज नहीं है। पुलिस ने एक ही पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे पक्ष के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख सरिता देवी ने कहा उनके पति राजकुमार को चार घंटे कोतवाली में बैठाकर उनके साथ पुलिस प्रशासन ने अपराधियों की तरह व्यवहार किया गया जिन लोगों ने गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या और तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल किया उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, हरमिंदर सिंह, सत्यवान गर्ग, हामिद अली, समीर पाठक, रजनीत सिंह सोनू, डीके जोशी, बलजिंदर सिंह बल्लू, राजकुमार, मुकुंद शुक्ला, अनिल वाल्मीकि, जैदी खान, रंजीत सिंह, मंगा सिंह, मनदीप खैरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई
बाजपुर। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अविनाश शर्मा, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, मोहित अग्रवाल, हरविंदर सिंह, दीपक शर्मा, विराट देवगन, कनिष्ठ उपप्रमुख तेजेंद्र सिंह जंटू, हरकेवल सिंह, नीरज सोनी, कुनाल गोयल, कामरान, सालिम, प्रेम शर्मा पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। संवाद
गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद कुर्की इश्तेहार लेने की तैयारी
काशीपुर। पुलिस ने डकैती के आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि पिपलिया गोलीकांड में एक पक्ष के नेत्रपाल शर्मा की तहरीर पर अविनाश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ डकैती की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना में शामिल स्वार रामपुर निवासी कुलवंत की गोली लगने से मौत हो चुकी है। विवेचना में 13 अन्य के नाम प्रकाश में आएं हैं। पुलिस में कोर्ट से आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट ले लिए हैं। इस मामले में अभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा समेत आठ अन्य फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के कुर्की इश्तेहार हासिल करने की तैयारी कर दी है।
इधर, महिलाओं ने गिरफ्तारी न होने पर हंगामा किया
बाजपुर। पिपलिया गोलीकांड और डकैती के नामजद आरोपी अविनाश शर्मा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बाद में एसडीएम आरसी तिवारी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को ग्राम प्रधान रमनीक के नेतृत्व में महिलाएं एसडीएम दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अविनाश शर्मा और उनके साथियों ने नशे में गांव पिपलिया निवासी नेत्रपाल शर्मा के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। घर में घुसकर नकदी भी ले गए। नेत्र पाल शर्मा के खिलाफ हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मौके पर पूजा शर्मा, संतोष शर्मा, विमल, प्रवीण, गजेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जिला न्यायालय गेट
रुद्रपुर/काशीपुर। बाजपुर के कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा के आत्मसमर्पण करने आने की सूचना पर सोमवार को पुलिस हरकत में आ गई। सुबह 10 बजे ही जिला न्यायालय गेट पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जब अधिवक्ता और वादकारी कोर्ट पहुंचने लगे तो उन्हें कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ा। इसका अधिवक्ताओं ने विरोध भी किया। हालांकि एक वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप संधू का निधन हो जाने पर कोर्ट में दिन भर सारे मामले स्थगित कर दिए गए।
जिला न्यायालय परिसर में सोमवार सुबह एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। न्यायालय के गेट के अंदर सादी वर्दी में एसओजी पुलिस व अन्य पुलिस कर्मी टहलते नजर आ रहे थे। कयास लगाया जा रहा है कि हाल ही बाजपुर में हुए गोलीकांड का आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आ रहा है। हालांकि एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि हाल ही में न्यायालय परिसर में पकड़े गए संदिग्धों की वजह से पुलिस ने औचक चेकिंग की थी। कांग्रेस नेता के सरेंडर की बात को उन्होंने इन्कार किया है।

एसपी सिटी के अनुसार आरोपी सरेंडर करेगा भी तो काशीपुर कोर्ट में करेगा क्योंकि मामला काशीपुर कोर्ट में ही चल रहा है। उधर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे का कहना है कि आरोपी कानूनी तौर पर जिला न्यायालय में भी आत्मसर्मपण कर सकता है। उधर, एसपी चंद्रमोहन सिंह की निगरानी में काशीपुर कोर्ट के बाहर काशीपुर, बाजपुर, कुंडा, आईटीआई के थाना प्रभारी और सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात थे।

बाजपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।   संवाद

बाजपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : KASHIPUR

बाजपुर कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपती ग्रामीण महिलाएं।  संवाद

बाजपुर कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपती ग्रामीण महिलाएं। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed