{"_id":"65bcc81b0051edfd71070555","slug":"accused-roaming-with-a-knife-and-intending-to-commit-a-crime-was-arrested-in-rudrapur-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने चाकू समेत किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: वारदात की फिराक में घूम रहा था आरोपी, पुलिस ने चाकू समेत किया गिरफ्तार
Fri, 02 Feb 2024 04:17 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:17 PM IST
सार
रुद्रपुर में पुलिस ने चाकू लेकर लूट की वारदात करने की मंशा से घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
चाकू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रपुर में पुलिस ने चाकू लेकर लूट की वारदात करने की मंशा से घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीते एक फरवरी को एसआई विजय सिंह टीम के साथ नैनीताल रोड पर 31वी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट आवास के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम गुरदीप सिंह निवासी ग्राम जौरासी थाना खजुरिया जिला रामपुर और हाल निवासी सिंह कॉलोनी थाना बिलासपुर बताया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: SIB ने चार स्क्रैप कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर मारा छापा, 52 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। गुरदीप ने बताया कि वह नशे का आदि है। नशीला सामान खरीदने के लिए वह सुनसान जगह पर आने जाने वाले को चाकू दिखाकर रुपये छिनने के लिए घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।